{"_id":"60bad399fff3ce7d3a7db057","slug":"nirmala-sitharaman-s-meeting-with-heads-of-insurance-companies-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक आज ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक आज
Sat, 05 Jun 2021 07:00 AM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:00 AM IST
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
विस्तार
यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत के दावों के तेजी से निपटान पर विचार को बुलाई गई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट के जरिये कहा कि इस बैठक में इन योजनाओं के तहत दावों के निपटान की प्रक्रियाओं और दस्तावेजीकरण को सुगम करने पर विचार किया जाएगा। पांच मई तक पीएमएसबीवाई के कुल नामांकन 23.37 करोड़ थे। वहीं पीएमजेजेबीवाई के तहत यह आंकड़ा 10.33 करोड़ था।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि 2014 से नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को सशक्त करने के लिए कई वित्तीय समावेशन पहल की हैं। ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार हुआ है और 42 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन