फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman Indias most powerful forbes feature in 100 most powerful women list nykaas falguni nayar makes debut

Forbes List: निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स की सूची में इन भारतीय महिलाओं का भी दबदबा

Wed, 08 Dec 2021 02:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Dec 2021 02:10 PM IST
सार

Forbes Top 100 List: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बनीं हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर, बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वें स्थान पर और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वां स्थान पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman Indias most powerful forbes feature in 100 most powerful women list nykaas falguni nayar makes debut
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बनीं हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इससे पहले हाल ही में जारी की गई फॉर्च्यून इंडिया की सूची में भी वित्त मंत्री को पहला स्थान दिया गया था। बता दें फोर्ब्स की इस सूची में और भी भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन


लगातार तीसरी बार सूची में शामिल 
फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 37वां स्थान मिला है, इसी के साथ वे भारत की सबसे सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। 2020 की सूची में सीतारमण 41वें पायदान पर थीं। बता दें कि फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया है। 
विज्ञापन


जैनेट येलेन को पीछे छोड़ा 
सूची के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार काफी आगे बढ़ते हुए अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पूर्व जारी की गई सूचियों में जैनेट सीतारमण से आगे रही थीं, लेकिन इस बार बाजी पलटी है और जैनेट पीछे छूट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्गुनी नायर-रोशनी नाडर को जगह
दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की इस ताजा सूची में अन्य भारतीयों को देखें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही एचसीएल कॉरपोरेशन की रोशनी नाडर भी मौजूद हैं। रोशनी को इस सूची में 52वां स्थान मिला है। इसके अलावा बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वां और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वां स्थान दिया गया है। 

मैकेंजी स्टॉक दुनिया में सबसे ताकतवर
सूची में पहले पायदान पर अमेजन के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टॉक हैं। मैकेंजी ने यह स्थान जर्मन चांसलर एंजेलर मार्केल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। फोर्ब्स की सूची में दूसरे नंबर पर भी भारतीय मूल की महिला का कब्जा है, जी हां दूसरा स्थान अमेरिका की उप-राष्ट्रपति भारतवंशी कमला हैरिस को दिया गया है। 


सूची में शामिल 40 महिलाएं सीईओ 
गौरतलब है कि अमेरिकी बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है। इस साल शक्तिशाली महिलाओं की 18वीं वार्षिक सूची में 40 महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी न किसी कंपनी में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं। सूची में 19 विश्व नेताओं को भी जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed