Nirmala Sitharaman Budget Live : वित्त मंत्री का बजट भाषण जारी, बोलीं- पीएम के नेतृत्व में देश ने तरक्की की
{"_id":"65bb2c2997dbcb2ca107238b","slug":"nirmala-sitharaman-budget-2024-speech-live-updates-interim-budget-announcement-key-points-news-in-hindi-2024-02-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nirmala Sitharaman Budget Live : वित्त मंत्री का बजट भाषण जारी, बोलीं- पीएम के नेतृत्व में देश ने तरक्की की","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Thu, 01 Feb 2024 12:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:03 PM IST
खास बातें
Finance Minister Nirmala Sitharaman Speech Budget 2024 Live : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना छठा बजट पेश कर रही हैं। यह बजट अंतरिम है। जानिए बजट भाषण की अहम बातें जानिए
विज्ञापन
Interim Budget 2024
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
11:52 AM, 01-Feb-2024
2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
2070 तक नेट जीरो के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में कई उपाय किए गए हैं। एक गीगावाट की शुरुआती क्षमता के लिए अपतटीय पवन ऊर्जा की संभावना को संभव बनाने के प्रयास हो रहे हैं। वर्ष 2030 तक कोयला गैसीकरण और तरलीकरण को 100 मीट्रिक करने का लक्ष्य रखा गया है। देश में सीबीजी, सीएनजी और पीएनजी का मिश्रण अनिवार्य कर दिया जाएगा।

11:46 AM, 01-Feb-2024
एविएशन सेक्टर पर बोलीं वित्त मंत्री
देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। देश के टियर टू और टियर थ्री शहरों को उड़ान स्कीम के तहत हवाई सुविधा से जोड़ा गया है। 527 नए रूट्स ने 1.3 करोड़ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया है। देश में 1000 से अधिक नए एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन
11:34 AM, 01-Feb-2024
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत पांच वर्षों में और दो करोड़ घर मुहैया कराए जाएंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "कोविड के कारण चुनौतियों के बावजूद, पीएम आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन जारी रहा और हम 3 करोड़ घरों के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। परिवारों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए हम अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ और घर मुहैया कराएंगे।"
11:31 AM, 01-Feb-2024
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।"
11:29 AM, 01-Feb-2024
पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों कोः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है।" संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए...ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।"

11:21 AM, 01-Feb-2024
भारत ने कठिन समय में जी 20 की अध्यक्ष्ता की
भारत ने कठिन समय में जी20 बैठक की अध्यक्षता की। महामारी के कारण खाद्य पदार्थों, उर्वरकों और वित्तीय सुविधाओं की कमी हो गई थी। जी 20 बैठक के दौरान इस दिशा में सकारात्मक चर्चा कर समाधान तलाशे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:11 AM, 01-Feb-2024
25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गयाः निर्मला सीतारमण
अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गरीब का कल्याण, देश का कल्याण, हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। 'सबका साथ' के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

11:09 AM, 01-Feb-2024
गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कियाः वित्त मंत्री
पिछले 10 साल में हमने सबके लिए आवास, हर घर जल, सबके लिए बैंक खाते जैसे कामों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। अन्नदाताओं की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। पारदर्शिता के साथ संसाधनों का वितरण किया गया है। हम असमानता दूर करने का प्रयास किया है ताकि सामाजिक परिवर्तन लाया जा सके। प्रधानमंत्री के मुताबिक गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता, ये ही चार जातियां हैं, जिन पर हमारा फोकस है। उनकी जरूरतें, उनकी आकांक्षाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

11:06 AM, 01-Feb-2024
बीते 10 वर्षोंं में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है: निर्मला सीतारमण
10 वर्ष में अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसने तरक्की की है। जब वे प्रधानमंत्री बने, तब कई चुनौतियां मौजूद थीं। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार ने इन चुनौतियों का सामना किया। जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बूते हम लोगों तक पहुंचे। देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली। जनता ने सरकार को फिर बड़े जनादेश के साथ चुना। हमने दोगुनी चुनौतियों को स्वीकार किया और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया। हमने सामाजिक और भौगोलिक समावेश के साथ काम किया। 'सबका प्रयास' के मंत्र के साथ हमने कोरोना के दौर का सामना किया और अमृतकाल में प्रवेश किया। इसके नतीजतन हमारा युवा देश के पास अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं।

11:04 AM, 01-Feb-2024
सबका साथ-सबका विकास की धारणा पर काम कर रही सरकारः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत में ही कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की धारणा को मजबूत किया है।