फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman asks CPSE to complete 75 percent of their capital expenditure CAPEX target by december to boost economy

वित्त मंत्री ने की CPSE के पूंजी व्यय योजना की समीक्षा, दिसंबर तक पूरा करना होगा 75 फीसदी लक्ष्य

Mon, 19 Oct 2020 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 19 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman asks CPSE to complete 75 percent of their capital expenditure CAPEX target by december to boost economy
वित्त मंत्री ने की CPSE के पूंजी व्यय की समीक्षा बैठक - फोटो : twitter: @ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) के पूंजी व्यय (CAPEX) पर चौथी समीक्षा बैठक की। सीतारमण ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय एवं कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें इन मंत्रालयों से संबंधित 14 सीपीएसई के CMD भी मौजूद थे। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित आर्थिक विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री की यह विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ चौथी बैठक थी।

विज्ञापन


1,15,934 करोड़ रुपये है पूंजी व्यय लक्ष्य
वित्त वर्ष 2019-20 में इन 14 केंद्रीय लोक उपक्रमों का कुल पूंजी व्यय लक्ष्य 1,11,672 करोड़ रुपये था। इसकी तुलना में कुल 104 फीसदी यानी 1,16,323 करोड़ रुपये पूंजी व्यय किया गया। वित्त वर्ष 2019-20 में H1 उपलब्धि 43,097 करोड़ रुपये (39 फीसदी) और वित्त वर्ष 2020-21 की H1 उपलब्धि 37,423 करोड़ रुपये (32 फीसदी) थी। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पूंजी व्यय लक्ष्य 1,15,934 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


आगे बढ़ाया जाना चाहिए पूंजी व्यय लक्ष्य- वित्त मंत्री 
केंद्रीय लोक उपक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि सीपीएसई द्वारा पूंजी व्यय आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण चालक है और इसे वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2022 के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक पूरा करना होगा 75 फीसदी लक्ष्य
वित्त मंत्री ने संबंधित सचिवों से कहा कि वे सीपीएसई के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण करें। उन्होंने केंद्रीय लोक उपक्रमों से उनके 2020-21 के योजनाबद्ध पूंजीगत व्यय का 75 फीसदी वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही के अंत तक यानी दिसंबर तक पूरा करने का आह्वान किया। सीतारमण ने बताया कि समय पर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संबंधित मंत्रालयों के सचिवों और सीपीएसई के सीएमडी के स्तर पर अधिक समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है।

अर्थव्यवस्था को उबारने में मिलेगी मदद
वित्त मंत्री ने सीपीएसई को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और सुनिस्चित किया कि वित्त वर्ष 21 के लिए पूंजी परिव्यय सही तरीके से और समय के भीतर खर्च किया जाए। सीतारमण ने कहा कि सीपीएसई के बेहतर प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में बड़ी मदद मिल सकती है। मालूम हो कि केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) पूंजी व्यय की समीक्षा बैठक आर्थिक मामलों के विभाग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed