फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirav modi to be presented before london court on thursday, time frame extradition to india on cards

गुरुवार की पेशी में तय होगी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की समय सीमा

Wed, 29 May 2019 07:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 29 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
nirav modi to be presented before london court on thursday, time frame extradition to india on cards
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे भारत प्रत्यर्पित करने को लेकर सुनवाई होगी। इस महीने की शुरुआत में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीसरी बार नीरव की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

विज्ञापन


नीरव को जज एमा आर्बुथनॉट की अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान नीरव के प्रत्यर्पण से जुड़ी सुनवाई के लिए एक व्यापक समय सीमा निर्धारित किए जाने की संभावना है। इससे पहले, 8 मई को हुई सुनवाई में अर्बुथनॉट ने नीरव की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि यह धोखाधड़ी काफी बड़ी है और जमानत राशि दोगुनी कर 20 लाख पाउंड करने के बावजूद आत्मसमर्पण करने में विफल रहने को लेकर कोर्ट की चिंता दूर नहीं होती है।
विज्ञापन

  
सुनवाई के दौरान भारत सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि अगर नीरव को जमानत दी गई तो वह गवाहों और सुबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। नीरव को 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन के मेट्रो बैंक की ब्रांच के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपना खाता खुलवाने गया था।  नीरव मोदी ने यह भी पेशकश रखी थी कि जमानत मिलने पर वह चौबीसों घंटे अपने लंदन वाले फ्लैट में ही रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed