{"_id":"67c32f94eebdf9aa0f015a2d","slug":"nifty-s-valuation-is-good-market-will-improve-union-minister-said-on-condition-of-share-market-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: 'निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा, बाजार में होगा सुधार', शेयर मार्केट के हाल पर बोले केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: 'निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा, बाजार में होगा सुधार', शेयर मार्केट के हाल पर बोले केंद्रीय मंत्री
Sat, 01 Mar 2025 09:32 PM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:32 PM IST
सार
मुंबई में म्यूचुअल फंड के समूह एम्फी के कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि निफ्टी के कुछ शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन निफ्टी अभी भी अच्छा मूल्यांकन दिखा रहा है। एक विकासशील देश के लिए यह मूल्यांकन उचित है। यहां कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
विस्तार
शेयर बाजार के हाल को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कुछ अच्छी बिकवाली हुई। इसके बाद निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा और उचित है। भारतीय बाजार में कुछ और सुधार होने की उम्मीद है। मुंबई में म्यूचुअल फंड के समूह एम्फी के कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि निफ्टी के कुछ शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन निफ्टी अभी भी अच्छा मूल्यांकन दिखा रहा है। एक विकासशील देश के लिए यह मूल्यांकन उचित है। यहां कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाजार में चल रही गिरावट उन लोगों के लिए चेतावनी है, जिन्होंने छोटे निवेशकों को सही सलाह नहीं दी है। एम्फी उन लोगों को हटाए जो ग्राहकों को सही सलाह नहीं देते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि म्यूचुअल फंड को बड़े बाजार के प्रति अपने कर्तव्य और प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनको केवल रिटर्न पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन साल बाजार में खूब बढ़ोतरी हुई है, यहां कई शेयरों की कीमतें बाजार से मिले धन को निवेश करने की मजबूरी और कुछ छूट जाने के डर से जुड़ी थीं। सभी हितधारकों को हाल के दिनों में हुई घटनाओं के बारे में सोचना होगा। हम बाजार के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही निवेश संस्कृति के खतरों की अनदेखी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
छोटी कंपनियों की गतिविधियों को लेकर उन्होंने हैरानी जताई कि एक ऑटो डीलर को इतना अधिक मूल्यांकन कैसे मिला? एफटीए को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है। दो अन्य देश इसी तरह के समझौते के लिए संपर्क में हैं।
सप्ताह के आखिरी दिन गिर गया था बाजार
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हो रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 420.35 अंक गिरकर 22,124.70 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में जारी लगातार गिरावट से अब निवेशक परेशान हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन