{"_id":"5c02616bbdec2241c1712ea1","slug":"nick-jonas-priyanka-chopra-property-and-income-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में निक जोनस से काफी आगे हैं प्रियंका, इतनी हैं दोनों की कुल संपत्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
कमाई के मामले में निक जोनस से काफी आगे हैं प्रियंका, इतनी हैं दोनों की कुल संपत्ति
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिगी चॉप्स के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी उम्र से 11 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध रही हों, लेकिन इनकी कमाई भी निक से काफी आगे हैं। निक की जितनी सालाना कमाई है, उसकी ज्यादा तो हर साल प्रियंका चोपड़ा अकेले फिल्मों से कमा लेती हैं।
विज्ञापन
संपत्ति के मामले में भी आगे
निक जोनस की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर (175 करोड़ रुपये) है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 28 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) है। प्रियंका चोपड़ा काफी सालों से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वहीं निक जोनस ने अपना करियर 2002 में शुरू किया था। वे एक सिंगर है, म्यूजिशियन और एक एक्टर भी हैं।
विज्ञापन
नीरव मोदी के लिए किया था विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में 7वें पायदान पर थीं। प्रियंका भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रांड का विज्ञापन भी करती रही हैं। इसके अलावा LYF स्मार्टफोन, पैंटीन और एक शराब कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं। प्रियंका ने क्वांटिको के प्रत्येक सीजन में 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है। यह आमदनी एक जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच थी।शादी के बाद दोनों की संयुक्त संपत्ति 300 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
रणवीर-दीपिका भी पीछे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुल संपत्ति 22 मिलियन (158 करोड़ रुपये) के आस पास है। इन दोनों के आय का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट है। रणवीर का गोवा में एक बंगला (9 करोड़), गोरेगांव(मुंबई) में एक फ्लैट (10 करोड़) प्रभादेवी में सी-फेसिंग फ्लैट (15 करोड़) है। वहीं, दीपिका के पास बांद्रा (मुंबई) और प्रभादेवी इलाके में एक-एक फ्लैट (7 करोड़ और 40 करोड़) है। दोनों ने मिलकर जुहू में 50 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदा है। मतलब दीपवीर के पास करीब 131 करोड़ रुपये के घर हैं।