{"_id":"63758508c5b976527100ce33","slug":"nfra-to-conduct-audit-quality-inspections-of-five-audit-firms","type":"story","status":"publish","title_hn":"Audit Quality: डेलॉय व PWC समेत पांच कंपनियों की ऑडिट गुणवत्ता का होगा निरीक्षण, एक महीने में पूरा किया जाएगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Audit Quality: डेलॉय व PWC समेत पांच कंपनियों की ऑडिट गुणवत्ता का होगा निरीक्षण, एक महीने में पूरा किया जाएगा
Thu, 17 Nov 2022 06:19 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:19 AM IST
सार
एनएफआरए के चेयरमैन अजय भूषण प्रसाद पांडेय ने कहा कि यह निरीक्षण ऑडिट फर्मों के साथ एनएफआरए के लिए भी फायदेमंद होगा। पिछले हफ्ते ऐसा निर्देश आया था। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान ऑडिट फर्म एनएफआरए के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे।
विज्ञापन
नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) ने शीर्ष-5 कंपनियों की ऑडिट क्वालिटी का निरीक्षण करने का फैसला किया है। इसमें डेलॉय, हास्किंस एंड सेल्स, बीएसआर एंड कंपनी, एसआरबीसी एंड कंपनी, प्राइस वाटरहाउस (पीडब्ल्यूसी) और वाकर चांडियोक एंड कंपनी शामिल हैं। यह निरीक्षण एक महीने में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसआर व एसआरबीसी केपीएमजी और अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) के नेटवर्क वाली फर्म हैं। एनएफआरए के चेयरमैन अजय भूषण प्रसाद पांडेय ने कहा कि यह निरीक्षण ऑडिट फर्मों के साथ एनएफआरए के लिए भी फायदेमंद होगा। पिछले हफ्ते ऐसा निर्देश आया था। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान ऑडिट फर्म एनएफआरए के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे।
विज्ञापन
वित्तीय विवरणों और प्रबंधन ढांचे की भी होगी निगरानी
पांडेय ने कहा कि ऑडिट कंपनियों के प्रशासन/प्रबंधन ढांचे, नीति नियमावली को समझने के बाद नियामक गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली की समीक्षा करेगा। निरीक्षकों की बड़े पैमाने पर ऑनसाइट निरीक्षण करने की योजना है। जिन जगहों और कार्यालयों का दौरा किया जाना है, उसके बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। इन कंपनियों का दिसंबर में ऑनसाइट निरीक्षण किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसमें 2020-21 के वित्तीय विवरणों को भी निरीक्षण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन