फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New York state ban on flavored e cigarettes given final approval

न्यूयॉर्क में ई-सिगरेट प्रतिबंधित, बैन लगाने वाला बना दूसरा राज्य

Wed, 18 Sep 2019 11:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
New York state ban on flavored e cigarettes given final approval
E-CIGARETTE

न्यूयॉर्क सुगंधित ई-सिगरेट को प्रतिबंधित करने वाला मंगलवार को दूसरा राज्य बन गया। ई-सिगरेट के कारण हुई कई मौत के बाद यह कदम उठाया गया। इन मौत के साथ ही इस उत्पाद को लेकर डर बढ़ गया है जिसे लंबे समय से धूम्रपान से कम नुकसानदेह माना जाता रहा है।

विज्ञापन


सुगंधित ई-सिगरेट के प्रयोग को गैरकानूनी घोषित करने के गवर्नर एंड्र्यू क्योमो के प्रस्ताव पर एक स्वास्थ्य परिषद ने आपात कानून पारित किया है।

ई-सिगरेट से फैल रहीं खतरनाक बीमारियां

फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारी के अचानक बढ़ते प्रकोप के बाद यह प्रस्ताव पेश किया गया। इस बीमारी के चलते सात लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों बीमार हो गए हैं।

विज्ञापन

प्रतिबंध की घोषणा करने वाला मिशिगन था पहला राज्य

यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस प्रतिबंध की घोषणा करने वाला मिशिगन पहला राज्य था लेकिन कानून लागू होना अब भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियां कर रही हैं युवाओं को खींचने का प्रयास 

इस संदर्भ में क्योमो ने कहा कि, 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कंपनियां जानबूझ कर बबलगम, कैप्टन क्रंच और कॉटन कैंडी जैसे स्वाद या सुगंध का प्रयोग कर युवाओं को ई-सिगरेट की तरफ खींचने का प्रयास कर रही हैं - यह जन स्वास्थ्य का संकट है और इसे आज से खत्म किया जाता है।'

डोनाल्ड ट्रंप ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह बहुत जल्द ई-सिगरेट उत्पादों को प्रतिबंधित करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed