फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New York has the most billionaires, Mumbai is at the sixth place in Forbes list, know top ten cities name

Forbes: न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा अरबपति, फोर्ब्स की सूची में मुंबई का छठा स्थान, जानिए टॉप टेन में कौन से शहर

Sun, 06 Apr 2025 10:57 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 06 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

फोर्ब्स की 2025 की सूची में लगातार चौथे साल न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। इस सूची में मुंबई भी टॉप टेन में शामिल है। आइए जानते हैं कौन से हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति वाले टॉप टेन शहर...। 

विज्ञापन
New York has the most billionaires, Mumbai is at the sixth place in Forbes list, know top ten cities name
न्यूयॉर्क शहर की पहचान स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर न्यूयॉर्क है। यहां रहने वाले 123 अरबपतियों की संपत्ति 759 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की 2025 की सूची में लगातार चौथे साल न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। इस सूची में मुंबई भी टॉप टेन में शामिल है। यहां 67 अरबपति रहते हैं। इनकी कुल संपत्ति 349 अरब डॉलर है। मुंबई पिछले साल चौथे स्थान से खिसककर छठवें स्थान पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति वाले टॉप टेन शहर...। 
विज्ञापन


माइकल ब्लूमबर्ग न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा अमीर, कॉमेडियन जेरी सीनफील्ड भी अरबपति
फोर्ब्स की सूची में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर न्यूयॉर्क है। यहां 123 व्यक्तियों की कुल संपत्ति 759 अरब डॉलर है। यहां के सबसे अमीर व्यक्ति माइकल ब्लूमबर्ग हैं। इनकी कुल संपत्ति 105 बिलियन डॉलर है। शहर के अधिकांश अरबपतियों ने वित्त, रियल एस्टेट जैसे उद्योगों में अपनी किस्मत बनाई है। इस सूची में कॉमेडियन जेरी सीनफील्ड का नाम भी शामिल है। इस बार फोर्ब्स की सूची न्यूयॉर्क के 15 नए अरबपतियों के नाम शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन


मॉस्को में 90 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर
अरबपतियों के मामले में मॉस्को का दुनिया में दूसरा स्थान है। यहां 90 अरबपति रहते हैं। सूची मे इस साल 16 नए अरबपतियों के नाम हैं। मॉस्को के अरबपतियों की संपत्ति 409 अरब डॉलर है। इसमें सबसे आगे तेल के दिग्गज वैगिट एलेकपेरोव हैं, इनकी कुल संपत्ति 28.7 अरब डॉलर है। उनकी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल में हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग में रहते हैं 72 अरबपति
हॉन्गकॉन्ग  72 अरबपतियों और 309 अरब डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि सूची में पिछले साल से दो अरबपति कम हुए हैं। शहर के सबसे अमीर व्यक्ति व्यवसायी ली का-शिंग हैं। 

लंदन भी अरबपतियों वाला शहर
लंदन में भी अरबपति बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की सूची में नौ नए अरबपतियों के नाम जुड़े हैं। इसके बाद लंदन में 71 अमीरों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया। यहां सबसे अमीर रॉयल कैरेबियन के उत्तराधिकारी पीटर प्रीबेन विल्हेल्म्सन हैं। इनकी संपत्ति 2.7 अरब डॉलर है। उनके परिवार ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रूज शिप कंपनी की सह-स्थापना की थी। 

ये भी पढ़ें: स्टार्ट-अप विवाद में कूदे ईज माइ ट्रिप के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

बीजिंग पांचवें नंबर पर बरकरार
फोर्ब्स की सूची में बीजिंग पांचवें नंबर पर बरकरार है। 68 अरबपतियों वाले शहर के पांच नए अरबपति सूची में शामिल हुए हैं। अरबपतियों में श्याओमी के सह-संस्थापक और सीईओ लेई जुन (43.5 अरब डॉलर) सबसे आगे हैं। इसके अलावा सूची में लाओपू गोल्ड के जू गाओमिंग (8.2 अरब डॉलर) और चेन गुओडोंग (1.2 अरब डॉलर) और होराइजन रोबोटिक्स के सीईओ यू काई (2 अरब डॉलर) का नाम शामिल हुआ है।

मुंबई चौथे से छठे स्थान पर खिसका
फोर्ब्स की सूची में मुंबई छठवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल यह चौथे स्थान पर था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मुंबई के छह नए अरबपति भी सूची में शामिल हैं। इसमें दोषी परिवार के चार सदस्य वीरेन (1.4 अरब डॉलर), किरीट (1 अरब डॉलर), पंकज (1.2 अरब डॉलर), और हितेश (1.2 अरब डॉलर)। जिनकी कंपनी वारी इंडस्ट्रीज की हाल ही में सार्वजनिक लिस्टिंग हुई है। 

सिंगापुर सातवें पायदान पर
सिंगापुर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां 60 अरबपति रहते हैं और उनकी कुल संपत्ति 259 अरब डॉलर है। बाइटडांस (टिकटॉक की मूल कंपनी) के सह-संस्थापक झांग यिमिंग 65.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। 

शंघाई में 58 अरबपति
फोर्ब्स की सूची में 58 अरबपतियों के साथ शंघाई एक स्थान गिरकर आठवें स्थान पर आ गया है। पीडीडी होल्डिंग्स के सह-संस्थापक कोलिन हुआंग 42.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शहर के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पांच नए लोगों में डु जिन्हाओ (1.9 अरब डॉलर) और झू वेइसोंग (1.7 अरब डॉलर) शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: आरबीआई की डिप्टी गवर्नर डॉ. पूनम गुप्ता: वर्ल्ड बैंक-IMF में किया काम, NCAER की पहली महिला प्रमुख भी रह चुकीं

सैन फ्रांसिस्को का नौवां स्थान
सैन फ्रांसिस्को में 58 अरबपतियों की 217 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर है। यहां हर व्यक्ति की औसत संपत्ति 3.7 बिलियन डॉलर है। सूची में शहर में आठ नए अरबपति शामिल हुए हैं। इसमे AI कंपनी एंथ्रोपिक के सात सह-संस्थापक डारियो और डेनिएला अमोदेई शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक की संपत्ति 1.2 अरब डॉलर है। अन्य नए लोगों में एलेक्जेंडर वांग (2 अरब डॉलर) और वसीली शिकिन (1.7 अरब डॉलर) शामिल हैं।

लॉस एंजिलिस में 56 अमीर
लॉस एंजिलिस  56 अरबपतियों के साथ दसवें स्थान पर है। इनकी संपत्ति 243 अरब डॉलर है। इसमें रिहाना (1.4 अरब डॉलर), लेब्रोन जेम्स (1.3 अरब डॉलर) और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (1.1 अरब डॉलर) शामिल हैं। इस सूची में सांता मोनिका और हिडन हिल्स जैसे आसपास के शहरों के निवासी भी शामिल हैं, जहां किम कार्दशियन (1 अरब डॉलर) रहती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed