फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   start up debate ease my trip founder rikant pittie enters pens post on social media piyush goyal

Start-Up: स्टार्ट-अप विवाद में कूदे ईज माइ ट्रिप के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

Sun, 06 Apr 2025 08:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Apr 2025 08:01 AM IST
सार

रिकांत ने बताया कि 'उनकी कंपनी ने योलो बस का अधिग्रहण किया है, जो उनकी कंपनी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इस कंपनी ने शहरों के भीतर यात्रा की नई कल्पना की है। अब योलो बस की मदद से ईज माइ ट्रिप ने ईजी ग्रीन मोबिलिटी की शुरुआत की है।

विज्ञापन
start up debate ease my trip founder rikant pittie enters pens post on social media piyush goyal
रिकांत पिट्टी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा स्टार्ट-अप को लेकर दिए गए बयान पर जारी विवाद में अब ईज माइ ट्रिप कंपनी के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी भी कूद गए हैं। रिकांत ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में रिकांत ने अपनी कंपनी के बदलाव और इसके द्वारा यात्रा को तकनीक की मदद से नया आकार देने का जिक्र किया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री की तारीफ करते हुए उनके विजन को सही बताया। 
विज्ञापन


रिकांत पिट्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तारीफ की
रिकांत ने अपनी कंपनी के हालिया नए अभियान ग्रीन मोबिलिटी का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2028 में वे चार हजार इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने वाले हैं। यह उनके पर्यावरण हितैषी और आत्मनिर्भर यात्रा उपायों के प्रति समर्पण का हिस्सा है। रिकांत ने लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दूरदर्शी नेतृत्व ने हमें बड़ा सोचने और लगातार नवाचार करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने गहन तकनीक, सतत विकास और भारत के स्टार्ट अप इकोसिस्टम में नवाचार की अहमियत बताई। ईज माइ ट्रिप डॉट कॉम में हम इसे पूरी तरह से आत्मसात कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्टार्टअप महाकुंभ में महाजंग: पीयूष गोयल की किस बात पर बवाल, दिग्गज उद्यमियों के निशाने पर क्यों आए मंत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकांत ने बताया कि 'उनकी कंपनी ने योलो बस का अधिग्रहण किया है, जो उनकी कंपनी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इस कंपनी ने शहरों के भीतर यात्रा की नई कल्पना की है। अब योलो बस की मदद से ईज माइ ट्रिप ने ईजी ग्रीन मोबिलिटी की शुरुआत की है। इस महत्वकांक्षी पहल के जरिए हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन विकसित करेंगे, जो भारत में सार्वजनिक परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएंगे।' ईज माइ ट्रिप भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रैनल प्लेटफॉर्म है। यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंटरनेट कंपनी भी है। यह कंपनी अपने ग्राहकों को जीरो कन्विनियंस फीस पर टिकट बुकिंग की सुविधा देती है। खास बात ये है कि ये कंपनी अपनी शुरुआत से ही फायदे में चल रही है। 

ये भी पढ़ें- Startup Row: भारतीय स्टार्टअप पर सवाल उठाकर घिरे पीयूष गोयल, जेप्टो के सह संस्थापक का जवाब- आलोचना करना आसान

क्या है विवाद
हाल ही में स्टार्ट अप महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के एक बयान पर हंगामा हो गया। दरअसल उन्होंने भारतीय स्टार्ट अप की तुलना चीन से करते हुए कहा कि क्या हम सिर्फ दुकानदारी करेंगे? दरअसल भारत के कई स्टार्टअप बिजनेस फूड डिलीवरी और सट्टेबाजी, फैंटेसी स्पोर्ट्स आदि पर फोकस कर रहे हैं, जबकि चीन के स्टार्टअप ईवी, बैटरी तकनीक, एआई और सेमीकंडक्टर जैसी अहम तकनीकों पर काम कर रहे हैं। पीयूष गोयल के इस बयान के बाद कई स्टार्टअप फाउंडर्स ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed