{"_id":"5daaa4238ebc3e014d6826c7","slug":"new-project-launch-in-real-estate-sector-down-by-45-percent-in-second-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों की बिक्री घटने से नई परियोजनाओं में 45 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मकानों की बिक्री घटने से नई परियोजनाओं में 45 फीसदी की गिरावट
Sat, 19 Oct 2019 11:46 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:46 AM IST
सार
- सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उबर नहीं पा रहा रियल एस्टेट क्षेत्र
- नई लॉन्चिंग पर भी दिख रहा असर
- 33,883 नई परियोजनाएं लॉन्च हुईं सितंबर तिमाही में 61,679 के मुकाबले
- 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है मकानों की बिक्री में
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद रियल एस्टेट क्षेत्र सुस्ती से उबर नहीं पा रही है। इसका असर मकानों की बिक्री और नई आवासीय परियोजनाओं के लॉन्च पर भी दिखने लगा है। प्रॉपर्टी ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में नई आवासीय परियोजनाओं की लॉन्चिंग में 45 फीसदी की गिरावट आई है।
2018 की सितंबर तिमाही के 61,679 परियोजनाओं के मुकाबले इस साल की समान अवधि में महज 33,883 परियोजनाएं लॉन्च की गईं। इसके अलावा, मकानों की बिक्री भी 25 फीसदी घटकर 65,799 इकाई रह गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्डरों ने देश के प्रमुख नौ शहरों में मकानों की बिक्री में जारी गिरावट को रोकने की काफी कोशिशें की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा, इस साल की पहली छमाही के दौरान मकानों की बिक्री और नए लॉन्च में साफ तौर पर गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही में 1,70,715 मकान बिके। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में महज 1,51,764 मकान ही बिक सके। इसी तरह, 2018-19 की पहली छमाही में 1,37,146 नई आवासीय परियोजनाएं लॉन्च हुई थीं। इसके मुकाबले 2019-20 की पहली छमाही में महज 83,662 परियोजनाएं ही लॉन्च हुईं। यह 39 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।