फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   new notification released by Indigo flight for children

इंडिगो की फ्लाइट में कम उम्र के बच्चों के साथ सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर

Sat, 24 Sep 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
new notification released by Indigo flight for children
indigo - फोटो : indigo
शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट में सेमसंग गेलेक्सी नोट-2 में आग लगने के बाद जारी नोटिफिकेशन के बाद इसने एक और  बयान दिया है। 
विज्ञापन


इंडिगो ने अपनी फ्लाइट में 12 साल से छोटे उम्र के बच्चे के साथ सफर कर रहे लोगों के प्रीमियम सीट्स लेने पर बैन लगा दिया है। एक बयान में कहा गया है कि 1 से 4 वाली सीटें क्वाइट जोन हैं, जिसे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्री बुक नहीं कर सकते हैं।

बताते चलें कि बच्चों के रोने और कुछ दूसरी परेशानियों से दूसरे यात्रियों को बचाने के लिए कई एयरलाइंस कंपनियों ने क्वाइट जोन जैसे नियम बनाए हैं। इसे देखते हुए ही प्रीमियम सीट का चलन काफी बढ़ा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सिविल एविएशन ऑफ डायरेक्टोरेट जनरल के अधिकारी ने इस पॉलिसी की समीक्षा करने की बात कही है।
 
Trending Videos

सेमसंग नोट-2 में लगी थी आग

new notification released by Indigo flight for children
indigo - फोटो : indigo
बताते चलें कि शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट से सिंगापुर से चेन्नई आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर के सेमसंग नोट-2 मोबाइल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब प्लेन लैंड कर रहा था।

सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल के प्रवक्ता ने कहा कि सेमसंग नोट-2 जहाज के ओवरहेड बिन में रखा गया था, जहां यात्री अपना सामान रखते हैं। इसी दौरान चालक दल ने बिन से धुआं निकलते देखा। खोज करने पर उन्होंने देखा कि सेमसंग नोट-2 में आग लगने से धुआं निकल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed