Annual Information Statement: नौकरीपेशा लोगों के लिए AIS के बारे जानना है बेहद जरूरी, यहां जानें इसे कैसे डाउनलोड करें
Know About AIS Statement: इस बार इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों का सामना एक एक नए स्टेटमेंट होने वाला है, जिसका नाम एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट एआईएस है। नौकेरी पेशा लोगों के लिए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों का सामना एक एक नए स्टेटमेंट होने वाला है, जिसका नाम एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट एआईएस है। नौकेरी पेशा लोगों के लिए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, हाल ही में आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि करदाता अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर सालभर के अपने लेखा-जोखा या वार्षिक सूचना विवरण हासिल कर सकते हैं। एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट एआईएस में एक वित्त वर्ष के सारे वित्तीय लेन-देन का लेखा-जोखा होगा। अभी तक ये जानकारी फॉर्म 26एएस में मिलती थी, लेकिन एआईएस फॉर्म 26एएस का एक्सटेंशन है।
एआईएस को इस तरह से समझें
आयकर विभाग के एक ट्वीट में कहा गया है कि नया वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) देखें। यह करदाताओं के बारे में आयकर विभाग के पास उपलब्ध जानकारी का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। नए एआईएस में ब्याज, लाभांश, प्रतिभूति लेनदेन, म्यूचुअल फंड लेनदेन और विदेशी रेमिटेंस से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। यानी एआईएस एक व्यापक विवरण है, जिसमें एक वित्तीय वर्ष में आपके द्वारा किए गए सभी वित्तीय लेनदेन का विवरण होता है, यानी इसमें वह जानकारी होती है जो आयकर अधिनियम, 1961 के तहत निर्दिष्ट होती है। एआईएस में विभिन्न स्रोतों से अर्जित आय से संबंधित जानकारी होती है, जैसे- वेतन, लाभांश, बचत खाते से ब्याज, रिकरिंग डिपॉजिट (RD), इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड आदि। इसके अलावा स्टेटमेंट में TDS, TCS और टैक्स डिमांड या रिफंड से संबंधित जानकारी भी होती है।
26एएस से इस तरह है अलग
फॉर्म 26एएस में आपको डिडेक्टेड टैक्स, रिफंड पर ब्याज और हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के बारे में पता चलता था, लेकिन एआईएस इससे एक कदम आगे है। इसके साथ आपके सारे सेविंग बैंक अकाउंट का ब्याज, इनकम टैक्स रिफंड का ब्याज, म्यूचुअल फंड खरीदने या रीडिम से जुड़ी कमाई, डीमैट अकाउंट की जानकारी के जरिए शेयर्स की खरीद-बिक्री आदि का पता चलेगा। वहीं 26एएस को आप अलग से ट्रैस की वेबसाइट से डाउनलोड करते थे, लेकिन एआईएस इनकम टैक्स रिटर्न के नए पोर्टल पर ही मिलेगा।
इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड
ई-फाइलिंग पोर्टल (https://www.incometax.gov.in) पर जाएं।
अब पैन कार्ड, आधार कार्ड अथवा यूजर आईडी से यहां पर लॉगइन करें।
अब 'सर्विसेज' सेक्शन में 'Annual Information Statement (AIS)' पर क्लिक करें।
एआईएस स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ या जेएसओएन विकल्प चुनें और 'डाउनलोड' पर क्लिक करें।
फिर पैन कार्ड और जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में डालकर एआईएस का पीडीएफ खोलें।