फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New age industries are growing rapidly, companies will increase salaries by 11.3% in current financial year

दावा: तेजी से बढ़ रहे नए जमाने के उद्योग, चालू वित्त वर्ष में 11.3 फीसदी तक वेतन बढ़ाएंगी कंपनियां

Wed, 30 Jul 2025 04:29 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 30 Jul 2025 04:29 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और इससे जुड़े बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सबसे अधिक 11.3 फीसदी वेतन बढ़ने की उम्मीद है। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्र में 10.7 फीसदी, खुदरा में 10.7 फीसदी और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) में 10.4 फीसदी वेतन बढ़ सकता है।

विज्ञापन
New age industries are growing rapidly, companies will increase salaries by 11.3% in current financial year
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : freepik

विस्तार

घरेलू कंपनियां चालू वित्त वर्ष में 6.2 फीसदी से 11.3 फीसदी तक औसत वेतन वृद्धि कर सकती हैं। कुछ स्तरों पर यह वृद्धि 13.8 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉरपोरेट्स कौशल प्रमाणन और प्रोत्साहन आधारित सहभागिता पर ध्यान केंद्रित कर कार्यबल रणनीतियों को नया स्वरूप दे रहे हैं।

विज्ञापन


23 उद्योगों और 20 शहरों के 1,308 व्यवसायों से बातचीत पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक, 11.3 फीसदी तक अनुमानित वेतन वृद्धि देश के रोजगार और वेतन परिदृश्य में बदलाव का संकेत देती है। नए जमाने के उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए, मांग उन भूमिकाओं की ओर बढ़ रही है, जिनमें तकनीकी क्षमता के साथ तत्काल व्यावसायिक प्रभाव भी शामिल हो।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और इससे जुड़े बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सबसे अधिक 11.3 फीसदी वेतन बढ़ने की उम्मीद है। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्र में 10.7 फीसदी, खुदरा में 10.7 फीसदी और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) में 10.4 फीसदी वेतन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगों में सर्वाधिक वेतन वृद्धि ईवी और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे में इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर की होगी, जो 12.4 फीसदी हो सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में इन-स्टोर डेमोंस्ट्रेटर के वेतन में 12.2 फीसदी, एनबीएफसी में रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव में 11.6 फीसदी और रिटेल क्षेत्र में फैशन असिस्टेंट के वेतन में 11.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 

इन शहरों में सबसे अधिक वेतन वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक का वेतन 13.8 फीसदी बढ़ सकता है। हैदराबाद में एमआईएस कार्यकारी के लिए 13.4 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। बंगलूरू में डाटा इंजीनियर का 12.9 फीसदी, मुंबई में इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर का 12.6 फीसदी और गुरुग्राम में सेल्स एगि्जक्यूटिव का वेतन 12.4 फीसदी बढ़ सकता है। सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में बिक्री और विपणन भूमिकाओं में सर्वाधिक 9.9 फीसदी औसत वेतन वृद्धि होने का अनुमान है।


मैकेनिक-मशीन ऑपरेटर क्षेत्र में ज्यादा नौकरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लू-कॉलर भूमिकाओं में मैकेनिक की सबसे अधिक 10.4 फीसदी मांग बढ़ी है। मटेरियल हैंडलर की 10 फीसदी, मशीन ऑपरेटर की 9.9 फीसदी और इलेक्ट्रीशियन की 9.3 फीसदी बढ़ी है। यह बदलाव नियोक्ताओं के लिए नए विकास इंजनों के साथ भर्ती को जोड़ने और नौकरी चाहने वालों के लिए लचीलेपन के लिए कौशल को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed