फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Netflix Co-Founder Reed Hastings Resigns as CEO Said Right Time Take Decision News in Hindi

Netflix: नेटफ्लिक्स के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स का CEO पद से इस्तीफा, दो प्रमुख सहयोगियों को सौंपी कमान

Fri, 20 Jan 2023 09:07 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 Jan 2023 09:07 AM IST
सार

Netflix CEO Reed Hastings Resign: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंक के सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी( CEO)के पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Netflix Co-Founder Reed Hastings Resigns as CEO Said Right Time Take Decision News in Hindi
नेटफ्लिक्स के सीईओ ने दिया इस्तीफा - फोटो : Social Media

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंक के सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी( CEO)के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि यह सही वक्त था फैसला लेने का। उन्होंने आगे की जिम्मेदारी अब लंबे समय के साथी और सह-सीईओ टेड सारंडोस और कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ग्रेग पीटर्स को सौंप दी है।

विज्ञापन


टेड सारंडोस और ग्रेस पीटर्स CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे
रीड हेस्टिंग अब कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। टेड सारंडोस और ग्रेस पीटर्स CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेटफ्लिक्स में यह बदलाव तुरंत प्रभावी होंगे। बता दें कि कोरोना काल (जुलाई 2020) में जब कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण समय था उस समय ही पीटर्स और सारंडोस को प्रमोट किया गया था।
विज्ञापन


2022 की पहली छमाही में नेटफ्लिक्स को लगा था झटका
नेटफ्लिक्स ने 2022 की पहली छमाही में ग्राहकों को खो दिया था। लेकिन  दूसरी छमाही में वृद्धि देखी गई लेकिन  रफ्तार फिर भी धीमी रही थी। इसके बाद कंपनी को फायदा में लाने के लिए नेटफ्लिक्स ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया 12 देशों में पिछले नवंबर में एक सस्ता, विज्ञापन-समर्थित विकल्प पेश किया। इसने पासवर्ड साझा करने पर नकेल कसने की योजना की भी घोषणा की है। नेटफ्लिक्स ने अपने शेयरधारकों को पत्र लिखते हुए कहा कि 2022 एक कठिन वर्ष था। हमारा मानना है कि हमारे पास अपनी राजस्व वृद्धि को फिर से बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते गरुवार को नेटफ्लिक्स ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
वहीं बीते गरुवार (19 जनवरी) को सभी रिकॉर्डस को तोड़ते हुए नेटफ्लिक्स की सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 23 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। वहीं, नेटफ्लिक्स के शेयर, पिछले साल लगभग 38 फीसदी तक गिर गए थे। हालांकि बाद में कंपनी के कारोबार में 6.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 335.05 डॉलर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed