फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   net worth down of many billionaires including elon musk jeff Bezos and mark zuckerberg

Billionaires: मस्क-बेजोस समेत कई अरबपतियों की संपत्ति में कमी, जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट

Sun, 03 Jul 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है। इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हर चीज के मूल्य का स्लैश कर दिया गया है। 

विज्ञापन
net worth down of many billionaires including elon musk jeff Bezos and mark zuckerberg
एलन मस्क-जेफ बेजोस-मार्क जुकरबर्ग (फााइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोनाकाल के बाद आई मंदी ने सभी पर असर छोड़ा है। विश्व के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत करीब 62 अरब डॉलर कम हुई है तो जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आकलन के मुताबिक, 2022 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए अब तक की सबसे बड़ी छमाही गिरावट के रूप में दर्ज हुई है। कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है। इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हरेक मूल्य को स्लैश कर दिया गया है।

विज्ञापन
  • मंदी का असर : दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 2022 की पहली छमाही में हुआ 14 खरब डॉलर का नुकसान
  • कमी : 62 अरब डॉलर कम हुई एलन मस्क की संपत्ति, जेफ बेजोस की संपत्ति में आई 63 अरब डॉलर की गिरावट
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

शेयरों और अरबपतियों को बड़ा नुकसान
बढ़ी हुई महंगाई से निपटने के लिए नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के कारण कुछ ऊंचे मूल्य वाले शेयर और अरबपति बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। टेस्ला आईएनसी की पिछली तिमाही अब तक की सबसे खराब थी। अमेजन आईएनसी को डॉट-कॉम बबल के बाद से सर्वाधिक नुकसान हुआ।


अब भी विश्व में सबसे अमीर मस्क
ब्लूमबर्ग अरबपति सूची के अनुसार, टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क के पास अब भी सर्वाधिक 208.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 129.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट 128.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद बिल गेट्स 114.8 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed