{"_id":"62ac842093aed03c78140a47","slug":"net-direct-tax-collections-for-the-financial-year-2022-23-grow-45-per-cent-to-rs-3-39-225-crores-till-mid-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax collections: 2022-23 में मध्य जून तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 45 फीसदी बढ़ा, सरकार के खजाने में 3.39 लाख करोड़ जमा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tax collections: 2022-23 में मध्य जून तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 45 फीसदी बढ़ा, सरकार के खजाने में 3.39 लाख करोड़ जमा
Fri, 17 Jun 2022 07:27 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:27 PM IST
सार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 16 जून तक प्रत्यक्ष कर के आंकड़े बताते हैं कि शुद्ध संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक है। पिछले वर्ष के कर संग्रह की तुलना में 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स
- फोटो : i stock
विस्तार
आयकर विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जून के मध्य तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर 45 फीसदी बढ़कर 3,39,225 करोड़ रुपये हो गया।
इस 3,39,225 करोड़ के शुद्ध कर संग्रह में 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निगम कर और सुरक्षा लेनदेन कर सहित व्यक्तिगत आयकर शामिल है, जो 1.67 लाख करोड़ से अधिक है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 16 जून तक प्रत्यक्ष कर के आंकड़े बताते हैं कि शुद्ध संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में (2,33,651 करोड़ रुपये की तुलना में 3,39,225 करोड़ रुपये) अधिक है। पिछले वर्ष के कर संग्रह की तुलना में 45 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अग्रिम कर संग्रह 1.01 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 75,783 करोड़ रुपये था जो कि 33 फीसदी से अधिक की वृद्धि है। इसमें निगम कर 78,842 करोड़ रुपये और व्यक्तिगत कर 22,175 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इस 3,39,225 करोड़ के शुद्ध कर संग्रह में 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निगम कर और सुरक्षा लेनदेन कर सहित व्यक्तिगत आयकर शामिल है, जो 1.67 लाख करोड़ से अधिक है।
Net Direct Tax collections for the Financial Year 2022-23 grow 45% to Rs 3,39,225 crores till mid-June: Government of India
— ANI (@ANI) June 17, 2022विज्ञापन