फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax collection increased by 22% increase in personal income tax also

Tax: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 22% से बढ़ा, साढ़े नौ लाख करोड़ हुआ टैक्स, व्यक्तिगत आयकर में भी उछाल

Wed, 11 Oct 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 05:50 AM IST
सार

सरकार ने 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान जुटाए गए 16.61 लाख करोड़ रुपये से 9.75 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Net direct tax collection increased by 22% increase in personal income tax also
income tax new - फोटो : istock

विस्तार

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में नौ अक्तूबर तक 21.82 फीसदी बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनियों व व्यक्तिगत करदाताओं के बेहतर योगदान से शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है। इस साल अप्रैल से 9 अक्तूबर तक 1.50 लाख करोड़ का रिफंड जारी किया गया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, 9 अक्तूबर तक शुद्ध कर संग्रह पूरे साल के 18.23 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान का 52.5 फीसदी है। सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17.95 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन

18.23 लाख करोड़ संग्रह का अनुमान
सरकार ने 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान जुटाए गए 16.61 लाख करोड़ रुपये से 9.75 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

व्यक्तिगत आयकर में 29.53 फीसदी उछाल
सकल कर संग्रह में कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर क्रमश: 7.30 फीसदी और 29.53 फीसदी रही। प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को मिलाकर व्यक्तिगत आयकर की वृद्धि दर 29.08 फीसदी रही। रिफंड के समायोजन के बाद सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.39 फीसदी रही। पीआईटी संग्रह में 32.51 फीसदी और प्रतिभूति लेनदेन कर को मिलाकर पीआईटी में 31.85 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed