फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   net direct tax collection for the fiscal ended March 31 increase of 5 percent over the revised estimates in Union Budget

वित्त मंत्रालय: पिछले वित्त वर्ष 9.45 लाख करोड़ रहा शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह, बजट में संशोधित अनुमान से अधिक

Fri, 09 Apr 2021 01:21 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Apr 2021 01:21 PM IST
सार

  • वित्त वर्ष 2020-21 में देश का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा। 
  • वित्त वर्ष 2020-21 में पर्याप्त रिफंड जारी करने के बावजूद संशोधित अनुमानों से अधिक कर संग्रह किया है।
  • शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 4.57 लाख करोड़ रुपये था, शुद्ध व्यक्तिगत आयकर 4.71 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
net direct tax collection for the fiscal ended March 31 increase of 5 percent over the revised estimates in Union Budget
टैक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

वित्त वर्ष 2020-21 में देश का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख पीसी मोदी ने कहा कि यह बजट में संशोधित अनुमान से पांच फीसदी अधिक है। मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 में पर्याप्त रिफंड जारी करने के बावजूद संशोधित अनुमानों से अधिक कर संग्रह किया है। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 4.57 लाख करोड़ रुपये था, जबकि शुद्ध व्यक्तिगत आयकर 4.71 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा 16,927 करोड़ रुपये प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) से मिले। 

विज्ञापन


2020-21 के लिए इतना तय किया था लक्ष्य
आम बजट के संशोधित अनुमानों के अनुसार 2020-21 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह के रूप में 9.05 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया था। इस तरह कर संग्रह संशोधित अनुमानों से पांच फीसदी अधिक रहा, लेकिन 2019-20 में तय किए गए लक्ष्य से 10 फीसदी कम रहा। मोदी ने कहा कि विभाग ने कागजी कार्रवाई के बोझ को कम करने और बेहतर करदाता सेवाएं मुहैया कराने के लिए कई उपाय किए हैं, जिसका असर पिछले वित्त वर्ष के कर संग्रह में दिखाई दिया।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के लिए इतना है लक्ष्य
हाल ही में कर विभाग ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष के लिए तय 11.7 लाख करोड़ रुपये के संशोधित प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। पीसी मोदी ने कहा कि विभाग आंकड़ों पर गौर कर रहा है और राजस्व बढ़ाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग इस संदर्भ में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। मोदी ने उद्योग मंडल सीआईआई की बजट बाद परिचर्चा कार्यक्रम में कहा, 'जो भी अनुमान रखा गया है, मुझे लगता है कि उसमें काफी वास्तविकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस साल के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed