फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nepal to import sugar from India discount on customs duty Nepal government

Nepal: त्योहार से पहले भारत से 20,000 MT चीनी आयात करेगा नेपाल, सीमा शुल्क पर 50 फीसदी की छूट

Thu, 14 Sep 2023 12:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता धनीराम शर्मा ने बताया कि मंत्रालय ने सीमा शुल्क पर 50 फीसदी की छूट दी है। दो कंपनियां साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) और फूड मैनेजमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी 10-10 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेंगी।

विज्ञापन
Nepal to import sugar from India discount on customs duty Nepal government
चीनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल सरकार विजयादशमी और दीपावली जैसे त्योहारो से पहले घरेलू मांगों को पूरा करने के लिए भारत से 20,000 मीट्रिक टन (एमटी) चीनी आयात करने के लिए तैयार है। उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय ने स्थानीय मांगों की पूर्ति के लिए 60,000 मीट्रिक टन चीनी पर सीमा शूल्क में छूट देने का आग्रह किया है। वित्तीय मंत्रालय ने केवल 20,000 मीट्रिक टन चीनी आयात करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता धनीराम शर्मा ने बताया कि मंत्रालय ने सीमा शुल्क पर 50 फीसदी की छूट दी है। दो कंपनियां साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) और फूड मैनेजमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी दोनों आगामी त्योहारी सीजन के लिए 10-10 हजार मीट्रिक टन चीनी का आयात करेंगी।
विज्ञापन


एसटीसी के संभागीय प्रबंधक ब्रजेश झा ने कहा कि सरकार से 50,000 मीट्रिक टन चीनी आयात करने की अनुमति मांगी गई है। नेपाल में चीनी की घरेलू मांग 3,00,000 मीट्रिक टन है और उसे भारत से भारी मात्रा में चीनी आयात करने की आवश्यकता है। नेपाल में फिलहाल 12 चीनी कारखाने हैं, जिसमें करीब 1,00,000 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल कम से कम 70 प्रतिशत चीनी भारत से आयात करता है। वहीं हजारों टन चीनी बिना सीमा शुल्क चुकाए अवैध माध्यम से लाई जाती है। काठमांडू में काले बाजारों में चीनी 100 से 125 नेपाली रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य की कीमत पर मिलता है, जबकि भारत में इसकी कीमत  40-50 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed