फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NCLAT refuses to restrain sale of Jet Airways aircraft to Ace Aviation

Jet Airways: एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज के विमानों की बिक्री पर पाबंदी लगाने से किया इनकार, ये है पूरा मामला

Fri, 22 Dec 2023 11:20 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

Jet Airways: एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज के सफल समाधान आवेदक जालान कलरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) की उस याचिका को 22 दिसंबर को खारिज कर दिया जिसमें उसने एयरलाइन के विमानों की बिक्री को चुनौती दी थी। इन विमानों को माल्टा की ऐस एविएशन कंपनी को 400 करोड़ रुपये में बेचे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
NCLAT refuses to restrain sale of Jet Airways aircraft to Ace Aviation
jet airways

विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने जेट एयरवेज के सफल समाधान आवेदक जालान कलरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) की उस याचिका को 22 दिसंबर को खारिज कर दिया जिसमें उसने एयरलाइन के विमानों की बिक्री को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


इन विमानों को माल्टा की ऐस एविएशन कंपनी को 400 करोड़ रुपये में बेचे जाने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि उसने पहले ही 50 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन


एनसीएलएटी के अनुसार, विमानों की बिक्री से एयरलाइन में किसी भी हितधारक के अधिकारों पर असर नहीं पड़ता है क्योंकि बिक्री से प्राप्त राशि एस्क्रो खाते में जमा की जाएगी। इससे प्राप्त राशि को बाद में समाधान योजना के अनुसार वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय लेनदारों, सफल समाधान आवेदक (जालान कलरॉक कंसोर्टियम) और समाधान पेशेवर के प्रतिनिधियों वाली निगरानी समिति में गतिरोध के कारण नवंबर 2022 में विमान बिक्री प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

यह बात सामने आई कि एयरलाइन के कर्जदाता विमान की बिक्री के लिए सहमत थे, जबकि कंसोर्टियम और पूर्ववर्ती कर्मचारी इसके विरोध में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed