फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   National Conference of Cooperative Rural Development Banks Amit Shah said PACS committees are needed

Amit Shah: सहकारी ग्रामीण विकास बैंकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, शाह बोले- हर पंचायत में पैक्स समितियों की जरूरत

Fri, 12 Aug 2022 08:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 08:26 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि देश में 8.30 लाख सहकारी समितियां है। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक हैं। 351 जिला  सहकारी बैंक हैं, जिनकी 14 हजार शाखाएं हैं। इसके अलावा 95 पैक्स का बड़ा समूह हमें विरासत में मिला है।

विज्ञापन
National Conference of Cooperative Rural Development Banks Amit Shah said PACS committees are needed
Amit Shah - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सहकारिता के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने का आह्वान किया। शाह देश के सहकारी ग्रामीण विकास बैंकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र 15 दिन के भीतर प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के लिए समान दिशा-निर्देश लेकर आएगा। देश की हर पंचायत में पैक्स के गठन की जरूरत है।  

विज्ञापन


देश में 8.30 लाख सहकारी समितियां
उन्होंने कहा कि देश में 8.30 लाख सहकारी समितियां है। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक हैं। 351 जिला  सहकारी बैंक हैं, जिनकी 14 हजार शाखाएं हैं। इसके अलावा 95 पैक्स का बड़ा समूह हमें विरासत में मिला है। शाह ने कहा कि इन सबको मिलाकर एक मजबूत इमारत बन सकती है। यह देश की वित्तीय अर्थव्यवस्था का आधार हो सकता है। 
विज्ञापन


एक अलग रणनीति बनानी होगी: शाह
उन्होंने कहा पूरे देश में सहकारिता के विकास और विस्तार के लिए एक अलग रणनीति बनानी होगी।  जिला सहकारी को पांच साल की रणनीति बनाकर काम करना होगा। पैक्स के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। इससे इनके कामकाज में पारदर्शिता आएगी और कार्यप्रणाली सशक्त होगी। इससे किसानों को फायदा होगा, क्योंकि केवल पैक्स ही मानवीय दृष्टिकोण के साथ किसानों को ऋण देते हैं। इसलिए इससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed