फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   National Company Law Tribunal Bar Association bids farewell to Justice Ramalingam Sudhakar News updates

NCLT: अध्यक्ष जस्टिस रामलिंगम सुधाकर का चार साल का कार्यकाल पूरा, ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन ने दी विदाई

Fri, 13 Feb 2026 10:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस रामलिंगम सुधाकर चार साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। बार एसोसिएशन ने जस्टिस रामलिंगम की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर एक रिपोर्ट भी जारी की गई। जस्टिस रामालिंगम ने अपने कार्यकाल को लेकर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
National Company Law Tribunal Bar Association bids farewell to Justice Ramalingam Sudhakar News updates
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से रिटायर हुए जस्टिस रामालिंगम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के अध्यक्ष जस्टिस रामलिंगम सुधाकर रिटायर हो चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर NCLT की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में NCLT प्रेसिडेंट जस्टिस रामलिंगम के कार्यकाल में किए गए काम और उल्लेखनीय बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई है। रिटायर्ड NCLT प्रमुख जस्टिस रामालिंगम ने अपनी सेवानिवृत्ति के मौके पर आयोजित समारोह के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस संस्था में अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें कई अहम कार्यों को करने का अवसर मिला। वे संतोष के साथ इस सांविधानिक दायित्व से मुक्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


चार साल की सेवा पर रिपोर्ट जारी
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जस्टिस रामलिंगम सुधाकर के चार वर्षों के कार्यकाल में किए गए काम पर जारी रिपोर्ट में बताया है कि कैसे गत 48 महीने की अवधि में संस्था में अहम बदलाव किए गए। ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस सुधाकर ने अपने कार्यकाल का 'रिपोर्ट कार्ड' पेश किया, जो दिवालिया कानून यानी आईबीसी के तहत मामलों को निपटाने की रफ्तार में आए ऐतिहासिक बदलाव के बारे में बताता है।
विज्ञापन



 
एनसीएलटी की दक्षता में हुआ जबरदस्त सुधार
जस्टिस सुधाकर द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में एनसीएलटी की दक्षता में जबरदस्त सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में आईबीसी मामलों का निपटान प्रतिशत बढ़कर 59.02% हो गया है, जो 2021-22 में महज 26.94% था। 31 दिसंबर 2025 तक कुल 47,898 IBC मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जो कुल दायर मामलों का 87.3% है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुल 19.75 लाख करोड़ रुपये के मामलों का समाधान
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दिवालिया प्रक्रिया के जरिए बड़ी मात्रा में फंसी हुई पूंजी को मुक्त कराया गया है। 31 दिसंबर 2025 तक कुल 19.75 लाख करोड़ रुपये के मामलों का समाधान किया गया है। मार्च 2021 से दिसंबर 2025 के बीच स्वीकृत रेजोल्यूशन प्लान की संख्या में 312% की बढ़ोतरी हुई है। अब तक कुल 1,501 रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके जरिए 4.52 लाख करोड़ रुपये की राशि को अप्रूव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed