फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Naresh Goyal, chairman of Jet Airways said, I am feeling ashamed that investors are losing money

जेट एयरवेज के चेयरमैन गोयल ने कहा, शर्मिदा महसूस कर रहा हूं कि निवेशकों को पैसा गंवाना पड़ रहा है

Thu, 09 Aug 2018 07:59 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Thu, 09 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Naresh Goyal, chairman of Jet Airways said, I am feeling ashamed that investors are losing money
जेट एयरवेज
जेट एयरवेज के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल ने गुरुवार को कहा कि कंपनी के बारे में लोगों के बीच बन रही धारणा को सुधारने और कंपनी के खिलाफ हो रहे नकारात्मक प्रचार को रोकने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। साथ ही गोयल ने कहा कि कंपनी के शेयरधारकों को इस समय पैसा गंवाना पड़ा है जिसकी वजह से वह अपने को ‘दोषी और शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्तीय संकट से जूझ रही इस निजी एयरलाइन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। यह एक संपूर्ण सेवा विमानन कंपनी है। इसका शेयर दो जुलाई के बाद से 12 प्रतिशत टूट चुका है। 
विज्ञापन


गुरुवा को कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के निचले स्तर 286.95 रुपये पर आ गया। कंपनी का शेयर 5 जनवरी, 2018 को 52 सप्ताह के उच्चस्तर 883.65 रुपये पर पहुंचा था। उस समय के बाद से गुरुवार को यह 67.5 प्रतिशत नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की सालाना आमसभा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और ईंधन भी महंगा हो रहा है। गोयल ने कहा, ‘‘काफी शेयरधारकों ने पैसा गंवाया है। मैं दोषी और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं।’’ 

एयरलाइन की वित्तीय सेहत और कर्मचारियों के वेतन में कटौती के प्रस्ताव की चिंता के बीच जेट एयरवेज के चेयरमैन ने कहा कि सार्वजनिक धारणा सुधारने तथा नकारात्मक प्रचार को रोकने के लिए एक नई समिति गठित की जाएगी। 

गोयल ने कहा कि नई कार्यकारी समिति के जरिये कंपनी के बारे में सभी धारणाओं को सुधारा जाएगा। एयरलाइन के निदेशक नसीम जैदी और अशोक चावला नई कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि एयरलाइन का वैश्विक स्तर पर भागीदारों के साथ मजबूत कोड शेयर नेटवर्क है।


उन्होंने कहा कि हम इंजीनियरिंग और उड़ान परिचालन में एयर इंडिया के साथ भी सहयोग पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खारोला के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed