फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Narendra Singh Tomar says that Kharif food production estimated to be increased corona impact less

कृषि क्षेत्र पर महामारी का अधिक असर नहीं, बेहतर होगा खरीफ उत्पादन: कृषि मंत्री

Fri, 16 Oct 2020 02:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar says that Kharif food production estimated to be increased corona impact less
कृषि क्षेत्र - फोटो : PTI

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र पर कोरोना वायरस महामारी का अधिक असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 2020-21 के खरीफ सत्र में 1,445.2 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन होने का अनुमान है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2019-20 के खरीफ सत्र के दौरान खाद्यान्न उत्पादन 1,433.8 लाख टन था। 

विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में बेहतर होगा उत्पादन 
अभी देश में खरीफ फसलों की कटाई चल रही है। चावल मुख्य खरीफ फसल है। तोमर ने उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, 'खाद्यान्न उत्पादन पिछले साल की तुलना में बेहतर होगा। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 2020-21 खरीफ सीजन में खाद्यान्न उत्पादन 1,445.2 लाख टन होने का अनुमान है।' 
विज्ञापन


खरीफ फसलों की बुवाई क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि
उन्होंने कहा कि गन्ने और कपास जैसी नकदी फसलों का उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस वर्ष खरीफ फसलों की बुवाई क्षेत्र में रिकॉर्ड 4.51 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 1,121.75 लाख हेक्टेयर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है कृषि
तोमर ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के दौरान भी यह क्षेत्र 3.4 फीसदी बढ़ा है। नए कृषि कानूनों पर, मंत्री ने कहा कि किसानों को सुधारों के बारे में गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के साथ-साथ मंडियां देश भर में काम करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed