सोमवार से महिला जनधन खाताधारकों को सरकार देगी 500 रुपये की दूसरी किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक प्रणाली जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है। शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी।
इस तारीख को निकाल सकते हैं पैसे
- शेड्यूल के अनुसार, जिन महिला जनधन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 4 मई 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं।
- जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 5 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
- वहीं जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 6 मई 2020 को निकासी कर पाएंगे।
- जिनका 6 या 7 है, वे 8 मई 2020 को पसे निकाल सकते हैं।
- जिनका अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 8 या 9 है, वे 11 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
11 मई के बाद भी लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।
PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को Rs.500 की मई माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी अनुसार ब्रांच, CSP, बैंक मित्रों से रक़म लें। स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहें। @FinMinIndia pic.twitter.com/OFsUwJwHIo
— Debasish Panda (@DebasishPanda87) May 2, 2020