{"_id":"65979b55e7fa2ba016053192","slug":"narayana-murthy-says-he-was-wrong-in-not-allowing-his-wife-sudha-murty-to-join-infosys-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayana Murthy: पत्नी को इंफोसिस में शामिल नहीं होने देने पर नारायणमूर्ति को अफसोस, बताया ये कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Narayana Murthy: पत्नी को इंफोसिस में शामिल नहीं होने देने पर नारायणमूर्ति को अफसोस, बताया ये कारण
Fri, 05 Jan 2024 11:32 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:32 AM IST
सार
Narayana Murthy: सुधा मूर्ति ही वह शख्स थीं जिन्होंने नारायण मूर्ति को नंदन नीलेकणि, क्रिस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के दिनेश, एनएस राघवन और अशोक अरोड़ा के साथ इन्फोसिस की स्थापना के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती पूंजी दी थी।
विज्ञापन
नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायण मूर्ति ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से एक बातचीत में उन्होंने कहा है कि अपनी पत्नी सुधा मूर्ति को इंफोसिस से दूर रखना उनका एक गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि सुधा उस समय इंफोसिस में मौजूद खुद उनके और अन्य छह लोगों की तुलना में 'अधिक योग्य' थीं।
विज्ञापन
अरबपति व्यवसायी ने बताया, "मुझे लगता है कि अच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस का मतलब परिवार को इसमें नहीं शामिल करना है। उन दिनों, केवल परिवार के शासन का चलन था, परिवार के बच्चे आते थे और कंपनी चलाते थे और इससे कानूनों का उल्लंघन होता था।"
विज्ञापन
हालांकि इन्फोसिस के पूर्व सीईओ ने स्वीकार किया कि सुधा मूर्ति को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में शामिल नहीं होने देकर उन्होंने गलत किया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुधा मूर्ति ही वह शख्स थीं जिन्होंने नारायण मूर्ति को इन्फोसिस (नंदन नीलेकणि, क्रिस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के दिनेश, एनएस राघवन और अशोक अरोड़ा के साथ) की स्थापना के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती पूंजी दी थी।
विज्ञापन
इस बीच, मूर्ति ने इंफोसिस के पूर्व उपाध्यक्ष रोहन के लिए भविष्य में इंफोसिस में संभावित भूमिका को जोरदार तरीके से नकारा। उन्होंने कहा कि रोहन के बाद पास अब सोरोको नामक अपना एआई उद्यम है। नारायण मूर्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि वह इन विचारों (परिवार के सदस्यों को अपनी कंपनी में शामिल होने की अनुमति नहीं देने) में मुझसे भी अधिक सख्त हैं। हालांकि वह ऐसा कभी नहीं कहेंगे। कभी नहीं, कभी नहीं।"
नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की एक बेटी भी हैं अक्षता जिन्होंने कभी अपने पिता की कंपनी में काम नहीं किया है और कंपनी में उनकी 0.93% हिस्सेदारी है। उनके पति ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक हैं।