फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nagapattinam oil spill: NGT orders CPCL to pay penalty of Rs 5 crore

Nagapattinam Oil Spill: तेल रिसाव मामले में सीपीसीएल पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना, एनजीटी ने की कार्रवाई

Wed, 22 May 2024 10:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 May 2024 10:11 PM IST
सार

Nagapattinam oil spill: एनजीटी की पीठ ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार नागपट्टिनम से कराईकल बंदरगाह तक चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) कावेरी बेसिन रिफाइनरी (सीबीआर) के कच्चे भंडारण टैंकों से 9 किलोमीटर लंबी 20 इंच व्यास की पाइपलाइन के जरिए रिसाव हुआ था।

विज्ञापन
Nagapattinam oil spill: NGT orders CPCL to pay penalty of Rs 5 crore
राष्ट्रीय हरित अधिकरण - फोटो : National Green Tribunal

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पिछले साल तमिलनाडु के नागपट्टिनम में तेल रिसाव के मामले में बुधवार को आईओसीएल समूह की कंपनी सीपीसीएल पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।एनजीटी की दक्षिणी जोन की पीठ पुष्पा सत्यनारायण, न्यायिक सदस्य और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. सत्यगोपाल कोरलापति ने कहा, "नुकसान मानव निर्मित हो या प्राकृतिक, पर ऐसे खतरे कच्चे तेल की ढुलाई में आते हैं और इस तरह की घटनाएं बिना किसी गलती के दायित्व लगाने के औचित्य को रेखांकित करती हैं।"

विज्ञापन

  
एनजीटी की पीठ ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार नागपट्टिनम से कराईकल बंदरगाह तक चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) कावेरी बेसिन रिफाइनरी (सीबीआर) के कच्चे भंडारण टैंकों से 9 किलोमीटर लंबी 20 इंच व्यास की पाइपलाइन के जरिए रिसाव हुआ था।
विज्ञापन


एनजीटी ने कहा कि हालांकि उसने भारतीय तटरक्षक बल और सीपीसीएल के रुख पर गौर किया है कि तेल रिसाव के कारण समुद्री जल को बहुत नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पीठ ने यह पता लगाने के लिए जांच का निर्देश देना उचित समझा कि क्या किसी उपचारात्मक उपाय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नागापट्टिनम के जिला मजिस्ट्रेट, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) और राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र (एनसीएससीएम) की एक संयुक्त समिति का गठन किया गया था। 

एनजीटी पीठ ने कहा कि विभिन्न विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर समिति ने कहा कि कच्चे तेल का कोई रिसाव नहीं देखा गया, तटरेखा साफा था और घटना के कारण किसी मछली की मौत की सूचना नहीं मिली।

पीठ ने कहा, "इसलिए हमारा मानना है कि सीपीसीएल को बिना किसी गलती के दायित्व के सिद्धांत के अधीन किया जाना चाहिए और (नागपट्टिनम) जिले के लोगों के पर्यावरण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए।" 


सीपीसीएल को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एनजीटी ने उसे दो महीने के भीतर पांच करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया और कहा कि इसे टीएनपीसीबी के पास जमा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed