फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund: Give relief from heavy expenditure on children education, you can invest in these three funds

Mutual Fund: बच्चों की पढ़ाई पर भारी खर्च से देगा राहत, इन तीन फंड्स में कर सकते हैं निवेश

Mon, 14 Nov 2022 05:38 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Nov 2022 05:38 AM IST
सार

आज बाल दिवस है। म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर इस बाल दिवस पर आप बच्चों को बेहतर शिक्षा का तोहफा दे सकते हैं। लंबी अवधि के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड्स में अधिक रिटर्न के लिए समझदारी से निवेश करना होगा।

विज्ञापन
Mutual Fund: Give relief from heavy expenditure on children education, you can invest in these three funds
बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

बच्चों को पढ़ाना काफी महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच बच्चों को विदेश में शिक्षा दिलाना बड़ी चुनौती है क्योंकि इसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। उनके इस सपने के पूरा करने के लिए ज्यादातर माता-पिता शिक्षा ऋण लेते हैं। वहीं, कई माता-पिता कर्ज लेने से बचते हुए म्यूचुअल फंड का रास्ता अख्तियार करते हैं।

विज्ञापन


14 नवंबर यानी आज बाल दिवस है। म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर इस बाल दिवस पर आप बच्चों को बेहतर शिक्षा का तोहफा दे सकते हैं। लंबी अवधि के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड्स में अधिक रिटर्न के लिए समझदारी से निवेश करना होगा।
विज्ञापन


लक्ष्य अवधि के अनुसार करें चुनाव
बच्चों की शिक्षा एक दीर्घकालिक लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए कई विकल्प हैं। लेकिन, जोखिम उठाने की क्षमता और लक्ष्य अवधि के अनुसार फंड्स का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फंड्स, जिनमें कर सकते हैं निवेश

  • डायवर्सिफाइड ब्लूचिप इक्विटी फंड्स : ये लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए आदर्श निवेश विकल्प हो सकते हैं। इसमें क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाया जाता है। जोखिम कम होता है। लंबी अवधि के निवेश पर सालाना 12% तक रिटर्न पा सकते हैं।
  • फ्लेक्सीकैप इक्विटी फंड्स : इसके जरिये अपने क्षेत्र की सबसे अच्छी लार्ज, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश होता है। बाजार पूंजी के लिहाज से इन फंड्स के तहत पैसा लगाया जाता है। लंबी अवधि में सालाना 9% और अधिक रिटर्न मिल सकता है।  
  • बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स : ये हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। अगर कम जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो हाइब्रिड फंड्स में निवेश बेहतर विकल्प है। इसमें निवेश पर 8-12 फीसदी रिटर्न पा सकते हैं।


चयन में इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रदर्शन रिकॉर्ड : फंड्स चुनते समय कम-से-कम उसका पांच साल का प्रदर्शन देखें। दीर्घकालिक ट्रैक रिकार्ड और भी अच्छा रहता है। इससे संभावित रिटर्न का पता लगाने और बाजार के पिछले चक्रों के दौरान इसमें फेरबदल में मदद मिलती है।
  • खर्च अनुपात : यह म्यूचुअल फंड के प्रबंधन पर आने वाला खर्च है। फंड इसे निवेशकों से वसूलते हैं। किसी फंड का खर्च अनुपात इसके शुद्ध रिटर्न को प्रभावित करता है।
  • फंड मैनेजर के निवेश के तरीके : आपके फंड के प्रबंधन की जिम्मेदारी फंड मैनेजर की होती है। ये उसके प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाते हैं। कोई भी योजना चुनने से पहले अपने फंड मैनेजर के निवेश करने के तरीके को जानें। इसके लिए फंड हाउस की फैक्टशीट भी देख सकते हैं।  


एसआईपी के जरिये भी पा सकते हैं लक्ष्य
बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हर माता-पिता की कोशिश होती है। इसके लिए वे सिस्टमैटिक निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये भी निरंतर निवेश कर सकते हैं। हर साल आय बढ़ने के साथ निवेश बढ़ाने पर भी विचार करें। इससे समय पर लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed