Musk Twitter Deal: ट्विटर की कमान संभालने के एक घंटे बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट, लिखा- अब चिड़िया आजाद
Musk Twitter Deal: अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ व सीएफओ को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मस्क का एक ट्वीट भी चर्चा में है। एलन मस्क्क ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘the bird is freed’ (चिड़िया आजाद है)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद अब और मुखर हो गए हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ व सीएफओ को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मस्क का एक ट्वीट भी चर्चा में है। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘the bird is freed’ (चिड़िया आजाद है)।
बीते 13 अप्रैल को मस्क ने की थी ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा
बता दें कि एलन मस्क ने इस वर्ष 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में इस करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, बाद में करार में रुकावट आ गई। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट हैं। कंपनी को वह तभी खरीदेंगे जब ट्विटर पूरी और सही जानकारी देगा। इसकी वजह से ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने नौ जुलाई को इस करार से पीछे हटने का एलान कर दिया।
अधिग्रहण के बाद मस्क ने ट्विटर की टॉप लीडरशिप को किया बाहर