{"_id":"67039c08e52f87528000ac56","slug":"mumbai-s-1st-underground-metro-stretch-from-bkc-to-aarey-opens-for-public-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Metro: मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो मार्ग बीकेसी से आरे तक आम जनता के लिए खोला गया, किराया ₹10 से ₹50 के बीच","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Metro: मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो मार्ग बीकेसी से आरे तक आम जनता के लिए खोला गया, किराया ₹10 से ₹50 के बीच
Mon, 07 Oct 2024 02:00 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:00 PM IST
सार
Mumbai Metro: 'एक्वा लाइन' पर मेट्रो का नियमित परिचालन मंगलवार से शुरू होगा। अधिसूचना के अनुसार, ये सेवाएं सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े छह बजे से रात 10.30 बजे तक तथा रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात 10.30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
मुंबई मेट्रो
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
मुंबई के पहले अंडरग्राउंट मेट्रो रूट पर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आरे तक फैले खंड को सोमवार को आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया। यह एक्वा लाइन का पहला चरण है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे तक के खंड पर पहले दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा का अनुभव लेने आए। इस खंड पर आम जनता के लिए मेट्रो सेवा सुबह 11 बजे शुरू की गई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे खंड के 12.69 किलोमीटर लंबे प्रथम चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने बीकेसी से सांताक्रूज तक और फिर वापस सांताक्रूज से बीकेसी तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों और भूमिगत लाइन के निर्माण में शामिल मजदूरों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने पहले ही अधिसूचित कर दिया है कि 'एक्वा लाइन' पर मेट्रो का नियमित परिचालन मंगलवार से शुरू होगा। अधिसूचना के अनुसार, ये सेवाएं सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े छह बजे से रात 10.30 बजे तक तथा रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात 10.30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
एमएमआरसी के अनुसार मेट्रो लाइन पर यात्रा का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये है। यात्री एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो तीन मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीन सहित अन्य माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं।