फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai COVID centres scam': Shiv Sena UBT functionary Suraj Chavan appears before ED

Mumbai Covid Centre Scam: ईडी के समक्ष पेश हुए शिवसेना उद्धव गुट के नेता, 21 जून को 15 जगहों पर पड़े थे छापे

Mon, 26 Jun 2023 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

Mumbai Covid Centre Scam: चव्हाण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद को शिवसेना का सचिव और युवा सेना की कोर कमेटी का सदस्य बताया। अधिकारियों ने बताया कि चव्हाण के आवास और मुंबई नगर निकाय के कुछ अधिकारियों तथा आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।

विज्ञापन
Mumbai COVID centres scam': Shiv Sena UBT functionary Suraj Chavan appears before ED
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण कथित कोविड केंद्र घोटाले में धन शोधन से जुड़े एक मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष सोमवार को पेश हुए। अधिकारी ने बताया कि चव्हाण दोपहर करीब साढ़े 12.30 बजे दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचे। शिवसेना सांसद संजय राउत के करीबी माने जाने वाले कारोबारी सुजीत पाटकर के खिलाफ कथित कोविड केंद्र घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में संघीय एजेंसी ने 21 जून को मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद ईडी ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था। 

विज्ञापन


चव्हाण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद को शिवसेना का सचिव और युवा सेना की कोर कमेटी का सदस्य बताया। अधिकारियों ने बताया कि चव्हाण के आवास और मुंबई नगर निकाय के कुछ अधिकारियों तथा आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य के ठिकानों पर भी छापे मारे गए। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि ईडी ने छापेमारी के दौरान 68 लाख रुपये नदक और 2.4 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पाटकर और उनके तीन सहयोगियों ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड-19 फील्ड अस्पतालों के प्रबंधन के लिए मुंबई नगर निकाय के ठेके कथित तौर पर फर्जी तरीके से हासिल किए। मुंबई पुलिस ने पिछले साल अगस्त में लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज फर्म, पाटकर और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed