फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mumbai becomes first city to open 24 hour shops and retail store

दिवाली से पहले मुंबई को मिला गिफ्ट, अब पूरे साल 24 घंटे खुलेंगी दुकानें

Wed, 27 Sep 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 27 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
mumbai becomes first city to open 24 hour shops and retail store

दिवाली से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पूरे साल 24 घंटे मॉल और शापिंग कॉम्पलेक्स में स्थित दुकानें और रिटेल स्टोर्स खुलने का रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव द्वारा बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद ऐसा होने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन


बना देश का पहला ऐसा शहर
बिल को मंजूरी मिलने के बाद मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां पर सभी दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। फिलहाल विश्व के अन्य देशों के प्रमुख शहरों में इस तरह की सुविधा दी। अभी तक मुंबई में दुकानें रात 10 बजे तक जबकि होटल-रेस्त्रां आधी रात तक खुले रह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल और दुकानों को फॉलो करने होंगे ये नियम
इसके लिए कानून में तय शर्तों को पूरा करना होगा। दुकानदारों और मॉल्स को पुलिस की मंजूरी लेनी होगी। दुकानों और मॉल्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को रखना होगा। अगर दुकानदार महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में रखते हैं तो फिर उनके पिक और ड्रॉप की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम करने होंगे। 


दिल्ली के दुकानदारों ने किया स्वागत
मुंबई में 24 घंटे दुकानें खुली रखने के फैसले का दिल्ली में भी स्वागत हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस फैसले से कारोबार में अच्छा असर देखने को मिलेगा। वहीं ग्राहकों का मानना है कि सुरक्षा मिलेगी तो अच्छा फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed