निवेश मंत्रा: मल्टी एसेट फंड बेहतर निवेश का साधन, सोने में निवेश महंगाई से बचाता है
लोकसभा चुनाव के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, सेंसेक्स ने 7,000 अंक से ज्यादा उछलकर रिकॉर्ड बना लिया। इस माहौल में मल्टी एसेट फंड बेहतर निवेश साधन बनकर उभरा है। इसमें निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विस्तार
किसी भी साधन में निवेश करते समय विविधीकरण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सही रास्ते का चुनाव करना। सफल निवेश के लिए मल्टी-एसेट अप्रोच अपनाना महत्वपूर्ण है। मल्टी-एसेट निवेश में विभिन्न एसेट क्लास जैसे इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और कमोडिटी जैसे सोना या चांदी में निवेश करना शामिल है। अलग-अलग एसेट क्लास अलग-अलग आर्थिक और बाजार स्थितियों के तहत अलग-अलग व्यवहार करते हैं। उदाहरण के लिए, ऐसे समय होते हैं जब इक्विटी अच्छा परफॉरमेंस करती है तो अन्य एसेट क्लास सीमित दायरे में रह सकते हैं। इसके विपरीत, ऐसे समय भी होते हैं जब इक्विटी बाजार दबाव में होते हैं, तो डेट स्थिरता प्रदान करता है और सोना महंगाई के खिलाफ एक मजबूत कवच प्रदान करता है।
21.5 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न
मल्टी एसेट फंड कैटेगरी में सबसे पुराने फंड हाउसों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड है। 31 अक्तूबर, 2002 को किया गया एक लाख रुपये का निवेश 30 अप्रैल, 2024 तक बढ़कर 65.4 लाख रुपये हो गया। यानी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 21.5 फीसदी की रही है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में बराबर निवेश करने पर 30 लाख रुपये हुआ, जो 17.1 फीसदी का ही रिटर्न है।
तीन साल में 24.7 फीसदी का मुनाफा
मल्टी एसेट फंड ने तीन साल के आधार पर 30 अप्रैल, 2024 तक 24.7 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया। बेंचमार्क में 15.5 फीसदी सीएजीआर का रिटर्न रहा। एक साल में मल्टी एसेट ने 33.1 फीसदी और बेंचमार्क ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इक्विटी में सबसे ज्यादा 53.5 फीसदी निवेश
मल्टी एसेट फंड ने सर्वाधिक 53.5 फीसदी इक्विटी में निवेश किया है। डेट में 28.1 फीसदी और अन्य एसेट क्लास जैसे कमोडिटी, रीट व इनविट में 18.4 फीसदी निवेश है। यह विविधीकरण पोर्टफोलियो के लिए अच्छा काम कर रहा है। वर्तमान में, बिजली, कृषि और कृषि से जुड़े साधनों, खुदरा, परिवहन, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा के साथ लार्जकैप में निवेश किया है। डेट में निवेश का बड़ा हिस्सा सॉवरेन प्रतिभूतियों, शीर्ष बैंकों के जमा प्रमाणपत्रों और एएए रेटेड सिक्योरिटीज के कॉरपोरेट बॉन्ड में होता है