फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   multi asset fund and risk in share market investment manage your portfolio

धन प्राप्ति के उपाय: मल्टी-एसेट फंड दिवाली की पूजा थाली की तरह, पोर्टफोलियो की बढ़ेगी चमक

Mon, 28 Oct 2024 04:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 04:54 AM IST
सार

धन प्राप्ति के लिए हमें कड़ी मेहनत के साथ समझदारी से निवेश करना चाहिए। हम जब भी निवेश पोर्टफोलियो की योजना बनाते हैं, उस समय देवी लक्ष्मी की पूजा थाली से प्रेरणा ले सकते हैं। पूजा थाली में कई वस्तुएं होती हैं, जिनमें से हर एक की पूजा की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
 

विज्ञापन
multi asset fund and risk in share market investment manage your portfolio
मल्टी-एसेट फंड दिवाली की पूजा थाली की तरह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोशनी के त्योहार दिवाली में हम धन और संपन्नता लाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। धन प्राप्ति के लिए हमें कड़ी मेहनत के साथ समझदारी से निवेश करना चाहिए। हम जब भी निवेश पोर्टफोलियो की योजना बनाते हैं, उस समय देवी लक्ष्मी की पूजा थाली से प्रेरणा ले सकते हैं। पूजा थाली में कई वस्तुएं होती हैं, जिनमें से हर एक की पूजा की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मल्टी-एसेट फंड भी पूजा थाली की तरह है, जिसमें अलग-अलग एसेट क्लास साथ मिलकर निवेश के लिए मजबूत पोर्टफोलियो बनाते हैं। मल्टी-एसेट फंड में कैश के साथ इक्विटी, डेट व गोल्ड जैसे अलग-अलग एसेट क्लास शामिल हैं।

विज्ञापन
  • दीपक जैसे कमरे को रोशन करता है, वैसे ही इक्विटी लंबे समय में अधिक रिटर्न की पेशकश कर ग्रोथ के रास्ते को रोशन करता है ।  
  • विज्ञापन
  • बाजार की अस्थिरता के कारण इक्विटी में निश्चित तौर पर जोखिम होता है, लेकिन उसमें पोर्टफोलियो को संतुलन देने के साथ पूंजी बनाने की क्षमता होती है
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

रोली/तिलक देते हैं गोल्ड जैसी सुरक्षा
रोली/तिलक को पूजा के दौरान शुभता और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में माथे पर लगाया जाता है। मल्टी-एसेट फंड में गोल्ड भी रोली/तिलक की तरह है, जो आर्थिक उथल-पुथल के समय आपके पोर्टफोलियो को सुरक्षा देता है। पश्चिम एशिया में तनाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने और शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सोने ने अपने निवेशकों को अत्यधिक रिटर्न दिया है।

  • सोने ने एक साल में निवेशकों को 30 फीसदी से अधिक व एक महीने में करीब चार फीसदी रिटर्न दिया है।

सिक्के या कैश संपन्नता और स्थिरता के प्रतीक
अंत में संपन्नता और वित्तीय रूप से पर्याप्त संसाधन होने के प्रतीक के रूप में पूजा थाली में सिक्के या पैसे रखे जाते हैं। यह वित्तीय विकास व स्थिरता के लिए देवी लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगने के लिए है। निवेश की दुनिया में नकदी या कैश इक्विवेलेंट्स (जैसे ट्रेजरी बिल रीपरचेज एग्रीमेंट्स) और ट्रेजरी बिल इन्हीं सिक्कों के समान हैं। -सुरेश सोनी, सीईओ, बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी

एसआईपी योगदान बढ़ाने में करें इस्तेमाल
लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में म्यूचुअल फंड में निवेश कारगर साबित हो सकती है। एसआईपी निवेश को नियमित रूप से बढ़ाना आपके वित्तीय लक्ष्यों तक तेजी से पहुंचने की एक प्रभावी रणनीति है। इसलिए, अगर आपके पास कोई बकाया बिल या कर्ज नहीं है, तो अपने एसआईपी योगदान को बढ़ाने के लिए दिवाली बोनस का इस्तेमाल करना वित्तीय रूप से समझदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed