फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mukesh ambani says india will become developed country in this century

इस सदी में दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा भारत, अमेरिका-चीन होंगे पीछे: मुकेश अंबानी

Sat, 02 Dec 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
mukesh ambani says india will become developed country in this century
मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत में वर्ष 2030 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का दम है और यह इसी सदी में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ देगा।

विज्ञापन

 
यहां शुक्रवार को एक कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि पश्चिमी वर्चस्व के 300 वर्षों के बाद, एक बार फिर दुनिया भारत और चीन की तरफ देख रही है। भारत की वृद्धि दर चीन की तुलना में अधिक होगी और यह ज्यादा आकर्षक होगी। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले मैंने कहा था कि भारत पांच लाख डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। आज यह सच साबित होता दिख रहा है। वर्ष 2024 तक भारत पांच लाख डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन


एशिया के सबसे रईस लोगों में कायम है मुकेश अंबानी का नाम, टॉप 5 में अकेले भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंबानी से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या भारत और चीन के बीच और भारत और अमेरिका के बीच के अंतर को कम किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा- हां! उन्होंने कहा कि इसी सदी में भारत अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे विकसित देश बन जाएगा।

तकनीक की बुनियाद पर चौथी औद्योगिक क्रांति

mukesh ambani says india will become developed country in this century
Mukesh Ambani

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि हर तकनीकी क्रांति अपने साथ वैश्विक बदलाव लाती है। चौथी औद्योगिक क्रांति इंटरनेट डाटा जैसे कनेक्टिविटी, कंप्यूटिंग और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंसी की बुनियाद पर होगी। जो टेक्नोलॉजी को नहीं अपना पाएंगे, वह अप्रासंगिक हो जाएंगे। आज का मानव सुपर इंटेलिजेंस के जमाने में जी रहा है। चीन के लिए जो काम मैन्यूफैक्चरिंग ने किया, वह काम भारत के लिए सुपर इंटेलिजेंस कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि नए जमाने में डाटा कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी इसे स्टार्टअप नेशन के रूप में बदल सकती है। डाटा नए जमाने में तेल का काम करेगी। यह नयी मिट्टी होगी। उन्होंने कहा कि महज एक साल पहले भारत ब्राडबैंड के मामले में 150 वें स्थान पर था, जबकि अब पहले नंबर पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed