फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mukesh ambani salary is less compared to his cousins in reliance industries board

मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार, इतनी है सैलरी

Sat, 20 Jul 2019 11:23 PM IST
paliwal पालीवाल मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार, इतनी है सैलरी
मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार, इतनी है सैलरी Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 20 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani salary is less compared to his cousins in reliance industries board

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की सैलरी से ज्यादा कंपनी में उनके रिश्तेदारों की सैलरी है। जहां अंबानी ने लगातार 11वें साल अपनी सैलरी को बढ़ाया नहीं है, वहीं कंपनी के बोर्ड में मौजूद उनके रिश्तेदारों की सालाना सैलरी में इजाफा किया गया है। वहीं नीता अंबानी को मिलने वाली फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कंपनी ने जारी किए थे वित्तीय परिणाम

कंपनी ने शुक्रवार को अपने वित्तीय परिणामों को जारी किया था। इसके अनुसार कंपनी को सात फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ था। वहीं जियो की आय में भी 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2008-09 से नहीं बढ़ी है सैलरी

मुकेश अंबानी ने 2008-09 से अपनी सैलरी में किसी तरह का कोई इजाफा नहीं किया है। कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज भी उनकी सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये है। इसमें कमीशन, अलाउंस, अन्य लाभ आदि शामिल हैं। मुकेश अंबानी को 2018-19 में 4.45 करोड़ रुपये सैलरी और अलाउंस के तौर पर, कमीशन 9.53 करोड़ रुपये, अन्य लाभ 31 लाख रुपये और रिटायरमेंट लाभ के तौर पर 71 लाख रुपये मिले थे। 

रिश्तेदारों की सैलरी ज्यादा

मुकेश अंबानी के दो रिश्तेदार भी कंपनी के बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक हैं। निखिल मेसवानी और हितल मेसवानी की सालाना सैलरी 20.57 करोड़ रुपये हो गई है। 2017-18 में इन दोनों भाइयों को 19.99 करोड़ रुपये, 2016-17 में 16.58 करोड़ रुपये, 2014-15 में 12.03 करोड़ रुपये सैलरी मिली थी। वहीं 2015-16 में निखिल को 14.42 करोड़ और हितल को 14.41 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिले थे। 

अन्य लोगों की सैलरी में भी इजाफा 

कंपनी के एग्जिक्यूटिव निदेशक पी एमएस प्रसाद और रिफाइनरी के मुख्य अधिकारी पवन कुमार कपिल की सैलरी में भी पिछले साल के मुकाबले इस साल भी सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन दोनों व्यक्तियों की सैलरी क्रमशः 10.01 करोड़ और 4.17 करोड़ रुपये हो गई है। 

नीता अंबानी की कमीशन,फीस में इजाफा

कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी और एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य को मिलने वाले कमीशन और फीस में भी इजाफा किया गया है। जहां नीता अंबानी को कमीशन के तौर पर 1.65 करोड़ रुपये कमीशन और सात लाख रुपये सिटिंग फीस के तौर पर मिले, वहीं भट्टाचार्या को 75 लाख रुपये कमीशन और सात लाख रुपये बोर्ड की बैठक में शामिल होने के तौर पर मिला। 

कंपनी के बोर्ड में अन्य गैर-पूर्णकालिक निदेशकों में मानसिंह एल भक्ता, योगेंद्र पी त्रिवेदी, दीपक सी जैन, रघुनाथ माशेलकर, अदिल जैनुलभाई, रमिंदर सिंह गुजराल और शुमित बैनर्जी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed