{"_id":"616ccf7e19a00d01956d94fd","slug":"mukesh-ambani-reliance-buys-40-percent-stake-in-designer-manish-malhotra-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस: फैशन उद्योग में हाथ आजमाएंगे मुकेश अंबानी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कंपनी में खरीदी 40 फीसदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिजनेस: फैशन उद्योग में हाथ आजमाएंगे मुकेश अंबानी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कंपनी में खरीदी 40 फीसदी हिस्सेदारी
Mon, 18 Oct 2021 07:06 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:06 AM IST
सार
रिलायंस ब्रांड्स के बयान के अनुसार एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए यह पहला बाहरी निवेश है। हालांकि बयान में दोनों कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
manish malhotra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कंपनी एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली। फैशन उद्योग में अपना कदम बढ़ाने के लिए रिलायंस का बेहतर प्रयास हो सकता है।
विज्ञापन
रिलायंस ब्रांड्स के बयान के अनुसार एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए यह पहला बाहरी निवेश है। हालांकि बयान में दोनों कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अभी तक इस कंपनी में सिर्फ मनीष मल्होत्रा का ही निवेश था। मनीष मल्होत्रा का एमएम स्टाइल्स 2005 में लॉन्च हुआ था। मनीष मल्होत्रा के चार फ्लैगशिप स्टोर मुंबई, नई दिल्ली और हैदराबाद में हैं।
विज्ञापन
एमएम स्टाइल्स में निवेश करने पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि मनीष मल्होत्रा के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी उनके हस्तकला के प्रति हमारे अत्यधिक सम्मान और भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता पर आधारित है। एक उद्यमी होने के नाते मनीष अपने ब्रांड को लेकर काफी सजग रहे हैं।
रिलायंस ने बयान में स्पष्ट कर दिया कि इस साझेदारी के बावजूद मनीष मल्होत्रा के पास ही कंपनी का मालिकाना हक रहेगा। मनीष मल्होत्रा ने साल 2005 में एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। अब यह ब्रैंड काफी बड़ा ग्रुप बन गया है, इसमें करीब 700 डिजाइनर और प्रोफेशनल काम करते हैं जिसकी देखरेख खुद मनीष मल्होत्रा करते हैं। वहीं रिलायंस का सात मिलने से देश के अन्य अलग-अलग शहरों में स्टोर खोलने की संभावना होगी।