{"_id":"6184f7873206f01cc9502db6","slug":"mukesh-ambani-preparing-to-settle-in-this-country-revealed-in-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namaste London: ब्रिटेन में बसने की तैयारी कर रहे मुकेश अंबानी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Namaste London: ब्रिटेन में बसने की तैयारी कर रहे मुकेश अंबानी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Fri, 05 Nov 2021 02:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Nov 2021 02:58 PM IST
सार
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार समेत दूसरे देश में बसने की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ते हुए इसके लिए ब्रिटेन को चुना है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब परिवार समेत दूसरे देश में बसने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ते हुए इसके लिए ब्रिटेन को चुना है। यानी अंबानी का दूसरा घरोंदा अब लंदन में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें बताया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान किया फैसला
रिपोर्ट में बताया गया कि लॉकडाउन और महामारी के दौरान अंबानी ने जब अपना अधिकांश समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास 'एंटीलिया' में बिताया, तभी उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का फैसला किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें चर्चा में थी। अब इस हालिया रिपोर्ट में खुलासा कर दिया गया है कि अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह सकते हैं। इसमें कहा गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन