फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani plan RIL to submit bid for British medical retail chain Boots by month end

Mukesh Ambani Plan: मुकेश अंबानी करने जा रहे 10 अरब डॉलर की बड़ी डील, ब्रिटेन की इस बड़ी कंपनी पर नजर

Fri, 20 May 2022 02:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 20 May 2022 02:55 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि बूट्स यूके के लिए बोली लगाने की समयसीमा को भी बढ़ाया गया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के अलावा ब्रिटिश अरबपति इस्सा ब्रदर्स समेत अन्य दिग्गज इस कंपनी के अधिग्रहण में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani plan RIL to submit bid for British medical retail chain Boots by month end
mukesh ambani

विस्तार

एशिया के दूसरे सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बड़ी डील करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के अंत तक रिलायंस ब्रिटेन की मेडिकल रिटेल चेन 'बूट्स यूके' के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रही है। यह डील 10 अरब डॉलर की हो सकती है और इसके लिए अंबानी ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट इंक के साथ साझेदारी की है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि अगर यह सौदा पूरा होता है तो फिर मुकेश अंबानी की देश से बाहर यह सबसे बड़ी डील होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बूट्स यूके के लिए बोली लगाने की समयसीमा को भी बढ़ाया गया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के अलावा ब्रिटिश अरबपति इस्सा ब्रदर्स समेत अन्य दिग्गज इस कंपनी के अधिग्रहण में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट की मानें तो इस सौदे को लेकर मुकेश अंबानी गेहद गंभीर हैं और फंड जुटाने के लिए बातचीत का दौर जारी है। इस सौदे के पूरा होने के बाद यूरोपीय रिटेल मार्केट में रिलायंस की दमदार मौजूदगी दर्ज हो जाएगी। इसके अलावा इस सौदे के बाद रिलायंस द्वारा अधिग्रहित नेटमेड्स को देश के बाहर लॉन्च करने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed