फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani Networth Surges as reliance share price reached at record high

रिलायंस के शेयर में उछाल: 100 अरब डॉलर के करीब पहुंची मुकेश अंबानी की संपत्ति, जानिए कितनी हुई दौलत

Sat, 04 Sep 2021 04:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 04 Sep 2021 04:41 PM IST
सार

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा जस्ट डायल लिमिटेड को अपने नियंत्रण में लेने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल आया।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Networth Surges as reliance share price reached at record high
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। रिलायंस के शेयरों में आई जोरदार तेजी से अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में 3.71 अरब डॉलर यानी करीब 27081 करोड़ रुपये की तेजी आई है। इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में 15.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अब वे 92.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वह दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


उच्चतम स्तर पर पहुंचा शेयर
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 94.60 अंक यानी 4.12 फीसदी के उछाल के साथ 2388.25 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 15,14,017.50 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन


क्यों आई शेयरों में तेजी?
दरअसल रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड को अपने नियंत्रण में ले लिया है। आरआरवीएल ने सेबी के अधिग्रहण नियमों के अनुरूप किसी कंपनी पर नियंत्रण के लिए जरूरी हिस्सेदारी इस कंपनी में प्राप्त कर ली है। जस्ट डायल में आरआरवीएल 40.98 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। आरआरवीएल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 20 जुलाई 2021 को आरआरवीएल ने जस्ट डायल के 10 रुपये अंकित मूल्य के 1.31 करोड़ शेयर 1020 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अधिग्रहित किए थे। यह सौदा शेयर बाजार की ब्लॉक विंडो सुविधा के तहत वीएसस मणि से किया गया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 201 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 199 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बर्नार्ड अर्नाट 164 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 154 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 140 अरब फेसबुक
6. लैरी पेज 128 अरब गूगल 
7. सर्जी ब्रिन 124 अरब गूगल
8. स्टीव वाल्मर 108 अरब माइक्रोसॉफ्ट
9. लैरी एलिसन 104 अरब ऑरेकल
10. वॉरेन बफेट 103 अरब बर्कशायर हैथवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed