फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani Joins Jeff Bezos Elon Musk In World Exclusive 100 arab dollar Club

Mukesh Ambani: एलन मस्क-जेफ बेजोस के क्लब में हुए शामिल, दुनिया में 11वें सबसे अमीर शख्स

Sat, 09 Oct 2021 02:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 09 Oct 2021 02:00 PM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एलन मस्क और जेफ बेजोस के क्लब में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति 100.6 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Joins Jeff Bezos Elon Musk In World Exclusive 100 arab dollar Club
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी ने नया मुकाम हासिल किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी ने टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के साथ कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाले वेल्थ क्लब में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन


इतनी है अंबानी की संपत्ति
अंबानी इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब उनकी नेटवर्थ बढ़कर 100.1 अरब डॉलर हो गई है। 
विज्ञापन


100 अरब डॉलर की संपति वाले अरबपतियों की सूची-

 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. एलन मस्क 222 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
2. जेफ बेजोस 191 अरब अमेजन
3. बर्नार्ड अर्नाट 156 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 128 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. लैरी पेज 125 अरब गूगल
6. मार्क जुकरबर्ग 123 अरब फेसबुक 
7. सर्जी ब्रिन 120 अरब गूगल
8. लैरी एलिसन 108 अरब ऑरेकल
9. स्टीव वाल्मर 106 अरब माइक्रोसॉफ्ट
10. वॉरेन बफेट 103 अरब बर्कशायर हैथवे
11. मुकेश अंबानी 100.6 अरब रिलायंस 

(स्रोत: Bloomberg)
 

शुक्रवार को रिलायंस के शेयर में आई बढ़त
शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का शेयर 98.70 अंकों यानी 3.84 फीसदी के उछाल के साथ 2670.85 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 16,93,170.17 करोड़ रुपये हो गया है। एनएसई पर यह 96.80 अंकों यानी 3.76 फीसदी के उछाल के साथ 2,669.20 पर बंद हुआ। अगले हफ्ते रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 17 लाख करोड़ रुपये का स्तर छू सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी। 2021 में रिलायंस एंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे रईस शख्स बने रहे। साल 2008 से वे इस मुकाम पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed