{"_id":"6470aa513896462672072134","slug":"mukesh-ambani-joins-advisory-committee-to-cop28-president-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"COP28: मुकेश अंबानी सीओपी28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त, इन नेताओं की लिस्ट में हुए शामिल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
COP28: मुकेश अंबानी सीओपी28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त, इन नेताओं की लिस्ट में हुए शामिल
Fri, 26 May 2023 06:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 26 May 2023 06:17 PM IST
सार
COP28: मुकेश अंबानी सीओपी 28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा एकमात्र भारतीय हैं।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के लिए कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के 28 वें सत्र (सीओपी 28) के अध्यक्ष की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सीओपी 28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं।
विज्ञापन
रिलायंस प्रमुख अंबानी सीओपी 28 सलाहकार परिषद में शामिल होकर ब्लैकरॉक के अध्यक्ष और सीईओ लैरी फिंक, आर्कटिक सर्कल के अध्यक्ष ओलाफर ग्रिमसन (आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति), सीओपी 21/पेरिस समझौते के अध्यक्ष लॉरेंट फैबियस, फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) के महानिदेशक फ्रांसेस्को ला कैमरा और तेल और गैस जलवायु पहल (ओजीसीआई) के अध्यक्ष, बीपी के पूर्व सीईओ बॉब डुडले जैसे वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन