{"_id":"619caa3030464b45b7357a08","slug":"mukesh-ambani-got-serious-about-sharing-his-wealth-favored-walton-family-model-for-succession","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani Plan: अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हुए मुकेश अंबानी, पसंद आया वॉल्टन फैमिली का तरीका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mukesh Ambani Plan: अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हुए मुकेश अंबानी, पसंद आया वॉल्टन फैमिली का तरीका
Tue, 23 Nov 2021 02:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:16 PM IST
सार
Mukesh Ambani Plan: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हो गए हैँ। उन्होंने दुनियाभर के कई अमीर घरानों में हुए संपत्ति बंटवारे के मामलों पर नजर दौड़ाई है। आखिरकार, उन्हें वॉल्टन फैमिली का तरीका सबसे अच्छा लगा है।
विज्ञापन
mukesh ambani
विस्तार
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हो गए हैँ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति को लेकर उनके बेटे-बेटियों में कोई विवाद न हो इसके लिए वे कई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए मुकेश अंबानी ने दुनियाभर के कई अमीर घरानों में हुए संपत्ति बंटवारे के मामलों पर नजर दौड़ाई है। आखिरकार, उन्हें वॉल्टन फैमिली का तरीका सबसे अच्छा लगा है।
विज्ञापन
कितनी है मुकेश अंबानी की दौलत
मुकेश अंबानी की दौलत 208 बिलियन डॉलर के करीब है। वे नहीं चाहते हैं कि इतनी बड़ी दौलत के बंटवारे को लेकर उनके तीन बच्चों के बीच किसी तरह का विवाद हो। गौरतलब है कि साल 2002 में जब धीरूभाई अंबानी का देहांत हुआ था, उसके बाद मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। सालों तक चले इस विवाद में आखिरकार उनकी मां आनंदीबेन ने दोनों भाइयों का बंटवारा कर दिया और स्टेकहोल्डर्स के विरोध के बावजूद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उस बंटवारे पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
वॉल्टन फैमिली मॉडल को समझें
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1992 में वॉलमार्ट इंक कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन की मौत के बाद जिस तरह उनके कारोबार के बंटवारे को प्रबंधित किया गया था, वह मुकेश अंबानी को काफी अच्छा लगा है। दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन परिवार ने 1988 से ही कंपनी के कारोबार को हर दिन के हिसाब से मैनेजरों के हाथ सौंप दिया था और इस पर नजर रखने के लिए एक बोर्ड बनाया था। सैम के सबसे बड़े पुत्र रॉब वॉल्टन और उनके भतीजे वॉलमार्ट बोर्ड में शामिल हैं। सैम ने अपनी मौत से 40 साल पहले 1953 में ही उत्तराधिकार योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार का 80 फीसदी हिस्सा अपने चार बच्चों को दे दिया था।
विज्ञापन
अंबानी एक ट्रस्ट में ट्रांसफर करेंगे दौलत
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपनी दौलत को एक ट्रस्ट को ट्रांसफर करेंगे। इस ट्रस्ट के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिकाना हक होगा। इसमें मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा का स्टेक होगा। यानी 64 वर्षीय भारतीय टाइकून की पसंदीदा योजना वॉलमार्ट इंक के वाल्टन परिवार के साथ तत्वों को साझा करती है। मुकेश अंबानी के कुछ खास लोगों को ट्रस्ट का एडवाइजर नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड का मैनेजमेंट बाहर से नियुक्त किए गए पेशवर लोगों के हाथ में ही होगा।