{"_id":"61eeaac7f76eaf06ac382246","slug":"mukesh-ambani-bought-sodium-worth-10-billion-know-the-purpose-of-this-deal-of-reliance-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: रिलायंस के चेयरमैन ने खरीदा 10 अरब रुपये का सोडियम, जानें मुकेश अंबानी की इस डील का मकसद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mukesh Ambani: रिलायंस के चेयरमैन ने खरीदा 10 अरब रुपये का सोडियम, जानें मुकेश अंबानी की इस डील का मकसद
Mon, 24 Jan 2022 07:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:04 PM IST
सार
mukesh ambani bought sodium worth 10 billion: एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडसस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 10 करोड़ पाउंड यानी 10 अरब रुपये का सोडियम खरीदा है। उनके इस फैसले से हैरानी इसलिए हो रही है क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक सबमें लीथियम आयन बैटरी का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडसस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 10 करोड़ पाउंड यानी 10 अरब रुपये का सोडियम खरीदा है। उनके इस फैसले से हैरानी इसलिए हो रही है क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक सबमें लीथियम आयन बैटरी का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने सोडियम में किया बड़ा निवेश
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने इंग्लैंड में सोडियम बैटरी बनाने में निवेश करने का फैसला किया है और इसी कदम के तहत उन्होंने यह बड़ी खरीद की है। गौरतलब है कि रिलायंस चेयरमैन अपने दूरगामी फैसलों के लिए जाने जाते हैं और इस फैसले को उसका बड़ा कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी अपने पावर स्टोरेज गीगाफैक्ट्री के लिए सोडियम को लिथियम से बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन
धरती पर सोडियम की मौजूदगी लीथियम से ज्यादा
मुकेश अंबानी अपने पावर स्टोरेज गीगाफैक्ट्री के लिए लिथियम की तुलना में सोडियम को ज्यादा बेहतर विकल्प मान रहे हैं। गौरतलब है कि धरती पर सोडियम की उपस्थिति लिथियम से 300 गुना अधिक है। फिलहाल दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है और इसके कारण न केवल लिथियम बल्कि उच्च ग्रेड निकल, कोबाल्ट और ऊर्जा को स्टोर करने वाली हर धातु का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी में किया जा रहा है। ऐसे में इन धातुओं की कीमत में भी उछाल आ रहा है, दरअसल इन चीजों की उपलब्धता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में मुकेश अंबानी का यह निर्णय उनके लिए भविष्य में फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन