फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Amabani became richest person of Asia after Jio Facebook deal

जियो-फेसबुक डील से जैक मा को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

Thu, 23 Apr 2020 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Apr 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Amabani became richest person of Asia after Jio Facebook deal
Mukesh Ambani - फोटो : TWITTER

फेसबुक के साथ टेक क्षेत्र की सबसे बड़ी डील करने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है और अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 49.2 अरब डॉलर हो गई है। जबकि जैक मा 46 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन


वहीं दुनियाभर के अमीरों की सूची में वे अब 17वें स्थान पर हैं। इंडेक्स में जैक मा 19वें स्थान पर हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अभी भी 14,300 करोड़ डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुई डील?
दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया। इस डील के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 10 फीसदी तेजी आई।

पूरा होगा डिजिटल इंडिया का सपना
मुकेश अंबानी ने कहा है कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। अंबानी ने लंबी अवधि के लिए पार्टनर के रूप में फेसबुक का स्वागत किया। 

तीन करोड़ दुकानदारों को होगा फायदा
जियो के विश्वस्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और भारतीय लोगों के साथ फेसबुक के संबंधों की संयुक्त शक्ति, आप सभी के लिए भविष्य में नए इनोवेशन पेश करेगी। जियो मार्ट और जियो के नए डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सएप का साथ मिलने पर इसका फायदा मिलेगा। तीन करोड़ दुकानदारों को इसका फायदा मिलेगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को जल्दी और अच्छा डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। यानी ग्राहक घर के पास की स्थानीय दुकानों से हर रोज आसानी से सामानों की डिलीवरी और ऑर्डर कर सकेंगे।


डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
साथ ही अंबानी ने कहा कि, 'हमारी कंपनियां साथ मिलकर भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देंगी, ताकि आप को सक्षम बनाया जा सके और आपको समृद्ध बनाया जा सके। हमारी साझेदारी भारत को दुनिया का अग्रणी डिजिटल समाज बनाने के लिए है।' 

कोरोना संकट से अंबानी को हुआ भारी नुकसान
हालांकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से मुकेश अंबानी को काफी नुकसान भी हुआ है। पिछले दिनों आरआईएल के शेयरों में जमकर गिरावट आई थी और शेयर 900 रुपये के नीचे चला गया था। अंबानी की दौलत अबतक 937 करोड़ डॉलर यानी करीब 70744 करोड़ रुपये घट गई है। वहीं जैक मा की दौलत में इस साल सिर्फ 4455 करोड़ रुपये की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed