फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MSME for Bharat: Leather shoes-marble carving are the identity of Agra, products can become global brands

MSME for Bharat: चमड़े के जूते व मार्बल पर नक्काशी आगरा की पहचान, ताजनगरी के उत्पाद बन सकते हैं वैश्विक ब्रांड

Thu, 18 Sep 2025 05:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Sep 2025 05:27 PM IST
सार

MSME for Bharat: एक जिला एक उत्पादन योजना देश के हर जिले से एक स्थानीय उत्पादन को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है। आइए जानते हैं ताजनगरी और देश के प्रमुख जिले उत्तर प्रदेश के एमएसएमई की देश की अर्थव्यवस्था में भूमिका के बारे में।

विज्ञापन
MSME for Bharat: Leather shoes-marble carving are the identity of Agra, products can become global brands
एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था में माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज यानी एमएसएमई का बहुत बड़ा योगदान है। ये छोटे और मध्यम उद्यम नवाचार को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश के एमएसएमई में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फाइनेंस तक पहुंच, सप्लाई चेन मॉडर्नाइजेशन, एक्सपोर्ट पोटेंशियल, स्किल डेवलपमेंट और पॉलिसी सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से विचार-विमर्श के लिए अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन

कॉन्क्लेव की जानकारी 

आगरा में MSME फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन 19 सितंबर को दोपहर 11 से 2 बजे तक होगा। इसका अयोजन स्थल जेपी सभागार है। इस अवसर पर उद्योग, व्यापार और विकास जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन

कॉनक्लेव का उद्देश्य

कॉन्क्लेव के एजेंडा में भविष्य के लिए फंडिंग, मार्केटिंग व ब्रांडिंग, एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, इनोवेटिव फाइनेंसिंग, एआई व डिजिटल अपलिफ्टमेंट, महिलाओं की भागीदारी, भारत के एमएसएमई का वैश्विक विस्तार और ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पादन) योजना के तहत लोकल से ग्लोबल ब्रांड जैसे मुद्दों पर चर्चा शामिल है। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम बनाने की कोशिश होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पादन योजना देश के हर जिले से एक स्थानीय उत्पादन को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है। आइए जानते हैं ताजनगरी और देश के प्रमुख जिले उत्तर प्रदेश के एमएसएमई की देश की अर्थव्यवस्था में भूमिका के बारे में। 

ताजनगरी आगरा का उद्योग

आगरा शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह शहर आजकल अपने छोटे और मझोले उद्यमों (MSMEs) के लिए भी चर्चा में है। इस क्षेत्र की प्रमुख इंडस्ट्रीज में लेदर फुटवियर, हैंडिक्राफ्ट्स, मार्बल इनले (पत्थरों पर की गई नक्काशी) और टूरिज्म शामिल हैं। विशेष रूप से लेदर फुटवियर और मार्बल इनले के क्षेत्र में आगरा ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सरकारी सहायता के तौर पर यहां फुटवियर पार्क (UPSIDA), लेदर डेवलपमेंट काउंसिल और ODOP (One District One Product) योजना सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जिससे एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलती है। शहर के प्रमुख एमएसएमई में श्री लेदर्स, आगरा शू फैक्ट्री और मार्बल इनले के यूनिट्स प्रमुख हैं। ये स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आगरा की एमएसएमई इकाइयां विशेष रूप से चमड़े से बने जूतों और मार्बल इनले के लिए मशहूर हैं।

उद्योग की चुनौतियां

हालांकि, इस क्षेत्र को विभिन्न चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख समस्याओं में प्रदूषण मानक, निर्यात प्रतिस्पर्धा और अनौपचारिक वर्कफोर्स की उपस्थिति शामिल है। इन चुनौतियों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आगरा के एमएसएमई सेक्टर को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। आगरा का एमएसएमई सेक्टर न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है, बल्कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed