फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MSME demanding loan moratorium to central govt for decrease working capital

समस्या: एमएसएमई ने की लोन मोरेटोरियम की मांग, कहा- लॉकडाउन के डर से पूंजी की भारी किल्लत

Fri, 23 Apr 2021 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 12:06 PM IST
सार

एमएसएमई का कहना है कि देश के 10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है ऐसे में बिके हुए सामान का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से उनके पास पूंजी की कमी हो गई है।

विज्ञापन
MSME demanding loan moratorium to central govt for decrease working capital
लघु उद्योग - फोटो : PTI

विस्तार

देश के कई राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाउन और सख्त पाबंदियों को देखते हुए सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग (एमएसएमई) ने एक बार फिर से लोन मोरेटोरियम  की मांग करने लगे हैं।  सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग से जुड़े कई एसोसिएशन वित्त मंत्रालय को पत्र लिखने की तैयारी में हैं। एमएसएमई का कहना है कि देश के 10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है ऐसे में बिके हुए सामान का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से उनके पास पूंजी की कमी हो गई है। ऐसी स्थिति में उन्हें बैंकों के कर्ज चुकाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज (फिस्मे) के महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि जो हालात बन रहे हैं उसे देखते हुए एमएसएमई को हर हाल में लोन मोरेटोरियम दिए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


एसोसिएशन ने बताया कि सरकार की ओर से अगर उन्हें मदद नहीं मिली तो अधिकांश एमएसएमई एनपीए कैटेगरी में आ जाएंगे। खाता एनपीए होने के बाद एमएसएमई को आगे के लिए लोन लेना मुश्किल हो जाएगा और उनकी साख खराब हो जाती है। वहीं वित्त मंत्रालय ने जल्द ही फेडरेशन ऑफ इंडियन स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज से मिलने का संकेत दिया है। बता दें कि पिछले साल कोरोना के कारण सरकार ने एमएसएमई सेक्टरों को छह महीने का लोन मोरेटोरियम की सुविधा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed