{"_id":"60b7f52c60204770b3294afe","slug":"mpc-meeting-of-rbi-begins-and-decision-on-interest-rates-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई : एमपीसी बैठक शुरू, ब्याज दरों पर फैसला कल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आरबीआई : एमपीसी बैठक शुरू, ब्याज दरों पर फैसला कल
Thu, 03 Jun 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:46 AM IST
सार
विशेषज्ञों का दावा- मौजूदा आर्थिक हालात और महंगाई को देखते हुए नीतिगत दरों में बदलाव की संभावना नहीं
विज्ञापन
RBI
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो गई। ब्याज दरों पर फैसला 4 जून यानी शुक्रवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था में आई अनिश्चितता को देखते हुए नीतिगत दरों में बदलाव की संभावना नहीं है। अप्रैल में हुई बैठक में भी इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूसी इंडिया लीडर (इकनॉमी एडवाइजरी सर्विसेज) के रनेन बनर्जी का कहना है कि पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आरबीआई अपने उदार मौद्रिक रुख को जारी रखते हुए रेपो दर को 4 फीसदी पर बनाए रखेगा।
विज्ञापन
वहीं, इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का माहौल है। देश में जब तक टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक स्तर पर नहीं पहुंच जाती, तब तक 2021 में नीतिगत दरों में बदलाव की संभावना नहीं है।
इंडियन बैंक की सीईओ-एमडी पद्मजा चुंदूरू का कहना है कि लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुली नहीं है। टीकाकरण पर भी अनिश्चितता बनी है। ऐसे में ब्याज दर यथावत रहने का अनुमान है।